लाइव न्यूज़ :

Lockdown: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा बोले, केंद्र के फैसले का स्वागत, बंद को 20 अप्रैल तक सख्ती से लागू करेंगे

By भाषा | Updated: April 14, 2020 13:38 IST

कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज 12 बजे तक 11 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 258 है जिसमें 9 मौतें और 65 डिस्चार्ज शामिल है: कर्नाटक सरकार

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें।हमारी सरकार कल जारी होने वाले भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की अवधि तीन मई तक बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करती है।

उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार के साथ स्वेच्छा से सहयोग करें। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करता हूं। हमारी सरकार कल जारी होने वाले भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करेगी।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि बंद को 20 अप्रैल तक सख्ती से लागू किया जाएगा और हालात पर निकटता से नजर रखी जाएगी। 25 मार्च से लागू बंद की अवधि 14 अप्रैल की आधी रात को समाप्त होने वाली थी जिसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है।

येदियुरप्पा ने कहा कि दवाइयों, आवश्यक वस्तुओं एवं सामान की कोई कमी नहीं होगी और कृषि संबंधी गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रखने के सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे इस समय जहां हैं, वहीं रहें।

मुख्यमंत्री ने मोदी की बताई सात बातों का पालन करने की लोगों से अपील की। मोदी ने लोगों से सात विषयों पर सहयोग मांगा है जिनमें बुजुर्गों का ध्यान रखना, गरीबों के प्रति संवेदनशील नजरिया अपनाना, सामाजिक दूर बनाना और गरीबों की मदद करना आदि शामिल है। मुख्यमंत्री ने कंपनियों से भी अपील की कि वे अपने कर्मियों का ध्यान रखें और उन्हें नौकरी से नहीं निकालें। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटकबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीकोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा