लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन संकट: CWC बैठक में राहुल और प्रियंका ने प्रवासी कामगारों को राहत देने की पैरवी की

By भाषा | Updated: April 23, 2020 14:51 IST

कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से वित्तीय पैकेज की मांग करते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार राज्यों का सहयोग नहीं करती है तो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों और विद्यार्थियों को उनके घर भेजने के लिए केंद्र को नीति बनाने की जरूरत हैकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि भाजपा सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने में लगी हुई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों के फंसे प्रवासी कामगारों को राहत प्रदान करने की पैरवी करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को इस काम को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया कि लॉकडाउन एक ‘पॉज बटन’ की तरह है और कोरोना मुक्त इलाकों में कारोबारी गतिविधयों की शुरुआत करने की जरूरत है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रवासी कामगारों के मुद्दे को पहली प्राथमिकता के तौर पर हल करने की जरूरत है।’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से लड़ाई में करूणा महत्वपूर्ण है और पीड़ित के प्रति शत्रुता का भाव नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि समय बीतने के साथ ही हमें जरूरी जांच और ऐहतियात बरतने के बाद प्रवासी कामगारों को घर लौटने की इजाजत देनी होगी।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, ‘‘कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए हालात संतोषजनक नहीं हैं। भारत सरकार को राज्यों के सामने पैदा हुए वित्तीय संकट और स्वास्थ्यकर्मियों के सामने पेश आ रही चुनौतियों का समाधान करना होगा।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, एके एंटनी और अधीर रंजन चौधरी ने भी इस बैठक में अपने विचार रखे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसप्रवासी मजदूरराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा