लाइव न्यूज़ :

लोजपा का नारा, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट, 25 हजार सदस्य बनाओ विधानसभा टिकट पाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 20:05 IST

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा का प्रत्याशी बनने का आधार कम से कम 25 हजार पार्टी सदस्य बनाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि ‘‘बिहार फर्स्ट’’ के नारे के साथ आगामी 21 फरवरी से वह राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में कई कार्य हुए हैं पर हमें उतने पर ही संतोष नहीं करना है।

बिहार में इस साल के अंत में होने विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शनिवार को अपनी विस्तृत रणनीति का खुलासा किया।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा का प्रत्याशी बनने का आधार कम से कम 25 हजार पार्टी सदस्य बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के टिकट के इच्छुक लोगों को अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 25 हजार पार्टी सदस्य बनाने के साथ उन्हें बूथ कमेटी का भी गठन करना होगा। चिराग ने कहा कि ‘‘बिहार फर्स्ट’’ के नारे के साथ आगामी 21 फरवरी से वह राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे और आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी और उसी रैली के दौरान हम अपने घोषणापत्र जारी करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में कई कार्य हुए हैं पर हमें उतने पर ही संतोष नहीं करना है, बल्कि राज्य को हर क्षेत्र में शीर्ष पर ले जाने की सोच के साथ लोजपा इस चुनाव में उतरने जा रही है।’’ उन्होंने कहा बिहार में ऐसे 119 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां राजग गठबंधन में शामिल न तो जदयू और न ही भाजपा का ही वहां से कोई विधायक है और लोजपा ने ऐसी सीटों पर गठबंधन को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग में चल रही उन अटकलों को भी स्पष्ट करने का प्रयास किया कि पार्टी विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए 40 से अधिक सीटों पर जोर दे सकती है। चिराग ने कहा, ‘‘गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा करने से पहले मीडिया में इसका खुलासा करना गैर जिम्मेदाराना होगा कि मेरी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’ उल्लेखनीय है कि लोजपा के विधानसभा में मात्र दो विधायक जबकि लोकसभा में छह सांसद हैं।

टॅग्स :बिहारलोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानचिराग पासवाननीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा