लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: दलित ग्राम प्रधान के यहां भोजन करने पहुंचे सांसद, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 13, 2020 19:42 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से भरपूर प्रयास किया जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोग व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। इसके बाद सांसद समेत उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।

Open in App
ठळक मुद्देदलित ग्राम प्रधान का बनाया भोजन न करने के आरोप में एक पर मुकदमा।सिराज दिल्ली से लौटा था और उसे चार लोगों के साथ एक प्राइमरी स्कूल में बनाए गए पृथक वास में भेजा गया है।

गोरखपुरःउत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमितों/संदिग्ध मरीजों के लिए बनाए गए पृथक वास केन्द्र में एक दलित ग्राम प्रधान द्वारा बनाया गया भोजन खाने से इंकार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुशीनगर जिले के खड्डा स्थित भुजौली खुर्द गांव के निवासी सिराज अहमद के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम (हरिजन एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सिराज दिल्ली से लौटा था और उसे चार लोगों के साथ एक प्राइमरी स्कूल में बनाए गए पृथक वास में भेजा गया है।

पुलिस का दावा है कि गत शुक्रवार को ग्राम प्रधान लीलावती देवी पृथक वास केन्द्र गई थीं और वहां रसोईया ना होने की वजह से उन्होंने खुद ही इन पांचों के लिए खाना बनाया था, मगर सिराज ने खाने से इंकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह और खंड विकास अधिकारी रमाकांत यादव को इस बारे में सूचना दी और पुलिस से लिखित शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस मामले में सिराज के खिलाफ दलित अत्याचार विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इस मामले की जानकारी होने पर शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर छुआछूत का भेद मिटाने का आग्रह किया। इस दौरान सांसद ने ज्यातिबा फूले को याद करते हुए दलितों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

वहीं सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही देश और समाज विकास करता है। इसलिए हमें ऊंच-नीच का भेद मिटाकर देश के तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर निलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव शिशु, कुणाल राव, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सुबाष गौतम आदि मौजूद थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा