लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में किसान पंचायतः प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, कहा-आपका साथ नहीं छोड़ूंगी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2021 19:43 IST

प्रियंका गांधी बुधवार को चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित किया था। प्रियंका गांधी के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में विशेष उत्साह है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के किसान का बकाया 10000 करोड़ है।पीएम मोदी ने 16000 करोड़ में दो हवाई जहाज खरीदे।देश भर में 15000 करोड़ किसान का पैसा लौटा सकते थे।

बिजनौरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला। बिजनौर में किसान पंचायत में कहा कि पीएम मोदी किसान और रोजगार में फेल हो गए। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के किसान 80 दिन से ठंड में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। पीएम का कहना है कि कानून किसानों के हित के लिए हैं। जब किसान खुद कह रहे हैं कि वे ऐसा नहीं चाहते हैं तो आप उन्हें वापस क्यों नहीं ले रहे हैं?

2017 से गन्ना का रेट नहीं बढ़ा

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 2017 से गन्ना का रेट नहीं बढ़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने किसानों का बकाया नहीं दिया। मोदी जी अपने लिए जहाज खरीद रहे हैं लेकिन किसान को बीच रास्ते में छोड़ दिया।

किसान बेहाल हो जाएगाः कांग्रेस महासचिव ने कहा कि तीनों कृषि कानून को सरकार जल्द से जल्द रद्द करे। इस कानून से किसान बेहाल हो जाएगा और उद्योगपति मालामाल हो जाएगा। इसके साथ ही कई लोग मंडियां खोल लेंगे। फसल के सही दाम नहीं मिल पाएगा। किसानों की बात नहीं सुनी जाएगी। 

मोदी जी को दो बार क्यों जितायाः प्रियंका ने कहा, 'आप ने अब तक खूब भाषण और शायरी सुनीमैं यहां भाषण देने नहीं, बातचीत करने आईं हूं, आप हमे बनाते हैं, हमें खड़े करने वाले भी आप हैं। हमारे और आप के बीच भरोसे का रिश्ता है। उन्‍होंने कहा, 'मोदी जी को दो बार क्यों जिताया?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों की मांग नहीं सुनने को लेकर सोमवार को सरकार से कहा कि ‘जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको उनका अपमान करने का हक नहीं है।’

देश का गरीब संकट मेंः केन्द्र के नए कृषि कानूनों पर कांग्रेस नेता ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है, उससे देश का किसान, इस देश का गरीब संकट में है, रो रहा है अपना अधिकार मांग रहा है। आप उस कानून को वापस लीजिये, इन कानूनों को रद्द कीजिये। जिन्होंने आपको सत्ता दी है उनका आदर कीजिये, उनको अपमानित मत कीजिये।'' बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित कर रही गांधी ने नवंबर के अंत से जारी किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में कहा, ‘‘किसान आपके दरवाजे पर खड़ा है, उसका बेटा आपकी सीमा पर खड़ा है। जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है।’’

सरकार को अहंकारी बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, नेता दो तरह के होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत अहंकार हो जाता है, वह भूल जाते है कि उन्हें सत्ता देने वाला कौन है। देश के इतिहास में बार-बार ऐसा हुआ है जबकि नेता को अहंकार होने पर देशवासी उसे सबक सिखाते हैं। और जब देशवासी उसे सबक सिखाते है तब वह शर्मिंदा होता है, वह समझता है कि उसका धर्म क्या था।’’

उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायतः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह के अनुसार कांग्रेस ने 'जय जवान जय किसान' नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है। उन्होंने बताया कि दस फ़रवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हुई है।

कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सात साल में जितने वादे किये सारे तोड़ दिए। छोटा व्यापारी था उसकी कमर तोड़ दी। किसान की कमर तोड़ दी, गरीब की मदद नहीं की।’’

देश की जनता पर भरोसाः केन्द्र सरकार पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने किसानों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता यह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार) आपके लिये काम करेंगे, लेकिन मुझे आप पर भरोसा है, देश की जनता पर भरोसा है और आपसे बड़ी उम्मीद है। मुझे उम्मीद है कि आप पीछे नहीं हटेंगे, आप अपने अधिकारों के लिये लड़ेंगे और इस लड़ाई में कांग्रेस और उसका हर एक कार्यकर्ता आपके साथ है।'' प्रियंका गांधी ने सभा समाप्त हो पर किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल का मौन रखा।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकिसान आंदोलनहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा