लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने कहा-तमिलनाडु की राजनीति पर रत्ती भर भी असर नहीं

By भाषा | Updated: October 12, 2020 13:08 IST

तमिलनाडु के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि एक सप्ताह पहले तक वह भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करती आ रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उनके पार्टी छोड़ने से तमिलनाडु की राजनीति पर रत्ती भर भी असर नहीं पड़ेगा।पार्टी में पद की लालसा में शामिल होना इस बात को बल देता है कि खुशबू की कोई वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है।कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बेंगलुरुः अभिनेत्री खुशबू सुंदर पर 'वैचारिक प्रतिबद्धता' की कमी का आरोप लगाते हुये कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उनके पार्टी छोड़ने से तमिलनाडु की राजनीति पर रत्ती भर भी असर नहीं पड़ेगा।

तमिलनाडु के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि एक सप्ताह पहले तक वह भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करती आ रही थीं। खुशबू के जे पी नड्डा की अध्यक्षता वाली भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच राव ने कहा कि जिस भाजपा की वह आलोचना करती रही हैं, उसी पार्टी में पद की लालसा में शामिल होना इस बात को बल देता है कि खुशबू की कोई वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है।

राव ने पीटीआई—भाषा से बातचीत में कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह ऐसा कर रही हैं। तमिलनाडु की राजनीति पर इसका कोई असर नहीं होगा।'' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और कांग्रेस प्रदेश में पार्टी का पुनर्गठन कर रही है और चुनाव की तैयारी कर रही है। राव ने दोहराया कि खुशबू के निर्णय का तमिलनाडु में कोई जमीनी असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि खुशबू एक अभिनेत्री हैं इसलिये एक दो दिन तक मीडिया इस मुद्दे को उठा सकती है और इसके बाद यह मामला धीरे धीरे शांत हो जायेगा।

कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ''इसका रत्ती भर भी असर नहीं होगा, कोई असर नहीं पड़ेगा।'' राव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में खुशबू के शामिल होने से पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि तमिलनाडु में भाजपा विरोधी हवा चल रही है।

उन्होंने कहा कि खुशबू केवल राजनीति के लिये नहीं बल्कि कुछ और कारणों से भी भाजपा में जा सकती हैं और इस बारे में वह विस्तृत टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कुछ नेताओं पर तनाशाही करने एवं खुद को दबाये जाने का आरोप लगाया। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली में कहा कि खुशबू को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। तमिलनाडु की लोक​प्रिय अभिनेत्री खुशबू 2014 में द्रमुक छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गयी थीं। 

टॅग्स :तमिलनाडुकांग्रेसडीएमकेकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा