लाइव न्यूज़ :

केरल हाई कोर्ट के दो पूर्व जज बीजेपी में हुए शामिल, कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी थामा 'कमल'

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2021 12:02 IST

केरल में बीजेपी की चुनावी तैयारी जारी है। यहां एक चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए वोट 6 अप्रैल को डाले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल हाई कोर्ट के दो पूर्व जज पीएन रविंद्रन और वी चिताम्बरेश बीजेपी में शामिलबीजेपी में इनके शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थींकेरल में एक चरण में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं, 2 मई को आएंगे नतीजे

केरल हाई कोर्ट के पूर्व जज पीएन रविंद्रन और वी चिताम्बरेश बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं और तारीखों की घोषणा भी चुनाव आयोग ने कर दी है। केरल में एक चरण में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

बहरहाल, न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हाई कोर्ट के पूर्व जजों के अलावा रविवार को 18 अन्य भी बीजेपी में शामिल हुए। इसमें कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में सभी का पार्टी में स्वागत किया। इसके लिए बीजेपी की जारी 'विजय यात्रा' के दौरान त्रिपुनिथुरा में विशेष आयोजन किया गया था।

हालांकि, चिताम्बरेश इन दिनों दिल्ली में हैं और इसलिए वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हाल ही में दोनों पूर्व जज उस समय भी सुर्खियों में रहे थे जब इन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'लव जिहाद' के खिलाफ काननू बनाने के लिए भेजे गए एक समर्थन पत्र में कथित तौर पर हस्ताक्षर किए थे।

चिताम्बरेश ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि वे पलक्कड में विक्टोरिया कॉलेज में अपनी पढ़ाई के दौरान ABVP के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी की यात्रा का साथी रहा हूं। मैं अब आधिकारिक तौर पर पार्टी से जुड़ गया हूं। मैं कोच्चि में हुए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका क्योंकि दिल्ली में था।' 

बीजेपी में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पूर्व डीजीपी वेणुगोपाल नायर, एडमिरल बी आर मेनन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पूर्व जनरल मैनेजर सोमाचूडान जैसे नाम भी हैं। 

बीजेपी के एक प्रवक्ता के अनुसार पूर्व महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शिजी रॉय भी 12 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुई हैं।

टॅग्स :केरल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा