लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: शराबबंदी का क्रांतिकारी कदम उठाएं: कांग्रेस नेता एच. के. पाटिल ने येदियुरप्पा से कहा

By भाषा | Updated: May 1, 2020 13:44 IST

राजस्थान में कांग्रेस नेता व विधायक भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शराब की दुकानों को खोलने का आग्रह किया। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस नेता लॉकडाउन को बेहतर समय बताकर शराबबंदी की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दिग्गज नेता एच. के. पाटिल की मानें तो लॉकडाउन सही समय है जब पूरे कर्नाटक में शराब बंदी लागू की जानी चाहिए।कांग्रेसी विधायक भरत सिंह ने तो यह लिखा है कि अगर अल्कोहल से हाथ धोने से कोरोना मर रहा है, तो शराब पीने से वायरस गले में ही मर जाएगा।

बेंगलुरु: कांग्रेस के दिग्गज नेता एच. के. पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण शराब की बिक्री पर लगी पाबंदी ने पुर्ण शराब बंदी का क्रांतिकारी कदम उठाने का एक बढ़िया अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि ‘‘खुशहाल, शांतिपूर्ण तथा प्रसन्नचित समाज की नींव रखने के लिए’’ कर्नाटक में पूर्ण शराबबंदी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को लिखे पत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रह चुके 66 वर्षीय पाटिल ने कहा कि प्रकृति ने उन्हें शराबबंदी का ऐतिहासिक कदम उठाने और नशामुक्त आदर्श समाज बनाने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री पर लॉकडाउन के कारण लगी अस्थायी रोक से परिवारों में शांति कायम हो पाई है और लाखों लोगों की सेहत बेहतर हुई है। इसके अलावा चिकित्सीय खर्च कम हुए हैं। 

इसके अलावा, एक दूसरे कांग्रेस नेता जो राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री  रह चुके हैं और वर्तमान में सांगोद से विधायक भरत सिंह ने पत्र लिखकर  राजस्थान  के सीएम अशोक गहलोत से शराब की बिक्री जल्द शुरू करने की मांग की है।

कांग्रेसी विधायक भरत सिंह ने तो यह लिखा है कि अगर अल्कोहल से हाथ धोने से कोरोना मर रहा है, तो शराब पीने से वायरस गले में ही मर जाएगा। सरकार को पैसा भी मिलेगा और वायरस भी मर जाएगा। इसलिए शराब की बिक्री जल्द शुरू की जाए।  वहीं, बीजेपी नेता भवानी सिंह राजावत ने तो यहां तक कह दिया कि सतयुग में भी देवता सोमरस का पान किया करते थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटककांग्रेसअशोक गहलोतबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा