लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी और कांग्रेस में जुबानी जंग, एचडी बोले- सीएम तो मैं था लेकिन खुद पिछली सीट पर बैठ कर राज्य में शासन कर रहे थे

By भाषा | Updated: July 31, 2020 13:49 IST

राजस्थान में राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया था और कुमारस्वामी द्वारा आलोचना किए जाने के बाद पूर्व गठबंधन सहयोगी दोनों दलों (कांग्रेस और जद-एस) ने कई ट्वीट कर एक दूसरे पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘ पार्टी (कांग्रेस) के निष्ठावान समर्थक सीधे सवाल नहीं कर सकते हैं इसलिए सोशल मीडिया के जरिये हमला कर भाग जाते हैं।’’ पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में शामिल रही कांग्रेस और जद (एस) के बीच इन दिनों जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की निंदा करने को लेकर ट्विटर पर कुमारस्वामी पर हमला बोला।

बेंगलुरुः जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि वह (कांग्रेस) उनकी पार्टी के सामने झुकी और उन्हें कर्नाटक की गठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बना कर खुद पिछली सीट पर बैठ कर राज्य में शासन चला रही थी।

उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में शामिल रही कांग्रेस और जद (एस) के बीच इन दिनों जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की निंदा करने को लेकर ट्विटर पर कुमारस्वामी पर हमला बोला।

इस पर, कुमारस्वामी ने जवाबी ट्वीट किया, ‘‘ पार्टी (कांग्रेस) के निष्ठावान समर्थक सीधे सवाल नहीं कर सकते हैं इसलिए सोशल मीडिया के जरिये हमला कर भाग जाते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में राजनीतिक संकट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया था और कुमारस्वामी द्वारा आलोचना किए जाने के बाद पूर्व गठबंधन सहयोगी दोनों दलों (कांग्रेस और जद-एस) ने कई ट्वीट कर एक दूसरे पर निशाना साधा।

कांग्रेस ‘हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त)’ का दूसरा नाम है

जद (एस) नेता कुमारस्वामी ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पर कहा कि कांग्रेस ‘हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त)’ का दूसरा नाम है। कांग्रेस जद (एस) के साथ कर्नाटक में इससे पहले सरकार में शामिल रह चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टियों को बांटने और विधायकों को खरीदने में माहिर है और उसकी वजह से ही ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ शब्द इस्तेमाल में आया। कुमारस्वामी ने पूछा, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया है जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। कांग्रेस ने क्या किया?

राजस्थान में सरकार बनाने कि लिए समर्थन देने वाली बसपा के विधायकों को फुसला नहीं लिया। क्या यह खरीदारी नहीं है?’’ उन्होंने कहा कि उस पार्टी के विधायकों को अपनी तरफ लुभाना राजनीतिक धोखाधड़ी नहीं है, जिस पार्टी ने उन्हें सरकार में समर्थन दिया। क्या यह लोकतांत्रिक व्यवहार है?

पार्टी के विधायकों को छल से बांट रहे हैं तो आपको कौन समर्थन देगा?

उन्होंने कांग्रेस से पूछा, '' अगर आप समर्थन देने वाली एक जैसी विचार वाली पार्टी के विधायकों को छल से बांट रहे हैं तो आपको कौन समर्थन देगा? क्या यह गलतियां आपको नहीं दिख रही हैं? राजस्थान में उल्लेखनीय राजनीतिक घटनाक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायक पिछले साल सितंबर में कांग्रेस के साथ विधायक दल में शामिल हो गए थे।

कुमारस्वामी ने कांग्रेस को याद दिलाया कि पूर्व में पार्टी ने कर्नाटक में जद(एस) के विधायकों को भी बांटा है। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या उन्होंने बांटने की कोशिश नहीं की है? क्या यह वास्तविकता नहीं है कि सिर्फ एक राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने कर्नाटक में जद(एस) के आठ विधायकों को खरीदा? क्या यह लोकतंत्र है?

उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां खरीद-फरोख्त के अपराधी हैं। कर्नाटक में 2016 में राज्य सभा की सीट पर जद (एस) के आठ विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ जाकर कांग्रेस को वोट दिया था। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ एस एम कृष्णा जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे तो क्या कांग्रेस ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की थी।

क्या कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हमारे विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने का षडयंत्र नहीं रचा था। क्या कांग्रेस के पास इन सवालों के जवाब देने का नैतिक साहस है?’’ उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून प्रभावी नहीं है इसलिए ये लोकतंत्र विरोधी चीजे होती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा करना आवश्यक हो गया है कि जो दल बदल करें उन्हें अयोग्य ठहराने और पद से हटाने के अलावा उन्हें और उनके परिवार के ससदस्य को कम से कम दो बार चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘ इस पर विमर्श शुरू होने दें, लोकतंत्र को जिंदा रहने दें।’’ 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)सिद्धारमैयाराजस्थानएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा