लाइव न्यूज़ :

पार्टी से निकाले गए पूर्व मंत्री रौशन बेग का दावा, कर्नाटक कांग्रेस ने कट्टरपंथी संगठनों को दिया प्रश्रय 

By भाषा | Updated: August 18, 2020 05:52 IST

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस से निष्कासित कर दिये गये बेग ने दावा किया कि वह इन संगठनों पर पाबंदी लगाने का अनुरोध करते रहे लेकिन सब व्यर्थ गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के निष्कासित नेता आर रौशन बेग ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में पार्टी ने पिछले एक दशक में ‘अति कट्टरपंथी’ संगठनों को प्रश्रय दिया। हाल में हिंसक भीड़ का निशाना बने विधायक आर अखंड मूर्ति एसडीपीआई की हिंसा के शिकार हैं।

बेंगलुरु: कांग्रेस के निष्कासित नेता आर रौशन बेग ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में पार्टी ने पिछले एक दशक में ‘अति कट्टरपंथी’ संगठनों को प्रश्रय दिया और हाल में हिंसक भीड़ का निशाना बने विधायक आर अखंड मूर्ति एसडीपीआई की हिंसा के शिकार हैं। राज्य के पूर्व मंत्री ने यह भी दावा किया कि ‘अंदरूनी समझौता’ अब कांग्रेस पर भारी पड़ रहा है। 

उन्होंने ट्विटर पर एक बयान में दावा किया, ‘‘कर्नाटक कांग्रेस ने पिछले एक दशक के दौरान एसडीपीआई जैसे अति कट्टरपंथी संगठनों को प्रश्रय दिया और मैंने पहले दिन से ही इसके खिलाफ आवाज उठायी थी।’’ 

उनके आरोप का चामराजपेट के कांग्रेस विधायक बी जेड जमीर अहमद खान ने खंडन किया और उल्टा उन पर आरोप लगा दिया कि उनका सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई)से समझौता है और वह अब इस संगठन से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस से निष्कासित कर दिये गये बेग ने दावा किया कि वह इन संगठनों पर पाबंदी लगाने का अनुरोध करते रहे लेकिन सब व्यर्थ गया। उनका आरोप ऐसे वक्त में आया है जब एसडीपीआई 11 अगस्त को केजी हल्ली और डी जे हल्ली इलाकों में हुई हिंसा में अपने चार सदस्यों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस की नजर में आ गयी है। 

मूर्ति के भतीजे के कथित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह हिंसा भड़की थी। शिवाजी नगर के पूर्व विधायक बेग ने अपने दो विधायकों तनवीर सैत और मूर्ति का ‘पक्ष नहीं’ लेने पर कांग्रेस की आलोचना की ‘जब दोनों ही एसडीपीआई हिंसा के सीधे शिकार हैं।’’ 

कुछ महीने पहले मैसुरु के एक कार्यक्रम में सैत पर चाकू से वार किया गया था जबकि 11 अगस्त को हिंसा में मूर्ति का घर दंगाइयों द्वारा तबाह कर दिया गया।

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा