लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनावः सीएम येदियुरप्पा ने कहा था, जीतेंगे 15 में 13 सीट, जीते 12, सरकार सेफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 13:30 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) सुचारू रूप से प्रशासन चलाने में उनकी मदद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी था। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया कि राज्य में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी, जबकि शेष दो सीटें कांग्रेस और जद(एस) को मिलेंगी।

लेकिन जनता ने कांग्रेस और जद(एस) को सबक सिखाया। कांग्रेस को दो सीट, लेकिन जद(एस) का खाता भी नहीं खुला। सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 15 सीट में से 12 सीट पर कांग्रेस को कब्जा था और तीन सीट पर जद(एस) काबिज था। दोनों दल अलग होकर चुनाव लड़े थे।

कर्नाटक में पांच दिसंबर को हुए 15 सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी था। येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा 15 में से कम से कम 13 सीटें जीतेगी जबकि कांग्रेस और जद(एस) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) सुचारू रूप से प्रशासन चलाने में उनकी मदद करेंगे। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में ही रहेगी। कांग्रेस और जद(एस) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई सीटों को भरने के लिए 15 सीटों पर उपचुनाव हुआ है।

टॅग्स :इंडियाबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनावकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा