लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कर्नाटक के मंत्री को स्वीमिंग पूल में समय बिताने पर बर्खास्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 13, 2020 14:44 IST

देश में लोग कोरोना से बेहाल है। वहीं कर्नाटक के कोरोना वायरस के प्रभारी मंत्री डॉ सुधाकर स्वीमिंग पूल में समय बीता रहे थे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देयह नैतिक और नीतिगत मापदंड का विषय है। उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।सुधाकर बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे है और वह राज्य के वाररूम के प्रभारी हैं।

बेंगलुरुः कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर पर कोविड-19 महामारी के समय स्वीमिंग पूल में समय बिताकर गैर जिम्मेदाराना बर्ताव करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘ जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है तब कोरोना वायरस के प्रभारी मंत्री डॉ सुधाकर स्वीमिंग पूल में समय बिताकर गैर जिम्मेदाराना बर्ताव कर रहे हैं। यह नैतिक और नीतिगत मापदंड का विषय है। उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। ’’

सुधाकर बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे है और वह राज्य के वाररूम के प्रभारी हैं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पूल में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा था, ‘‘लंबे समय बाद अपने बच्चों से स्वीमिंग के लिए मिला, और उम्मीद है कि यहां भी सामाजिक मेल-जोल से दूरी बनाये रख रहा हूं।’’ सोशल मीडिया में कुछ ने उनकी आलोचना की जबकि कुछ ने इसे उनकी निजी जिंदगी बताया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवन और पुलिस विभाग में 3-3 और अन्य विभागों में 2 प्रतिशत आरक्षण लागू, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया तोहफा

भारतकौन हैं मोहम्मद मुकिम?, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के नेतृत्व पर उठाए सवाल

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतकांग्रेस की हार की वजह ईवीएम या मतदाता सूची नहीं, राहुल गांधी का नेतृत्व?, अमित शाह ने संसद में कहा-पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल कर रहे, वीडियो

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा