लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ा अत्याचार

By IANS | Updated: February 24, 2018 23:26 IST

उन्होंने कहा कि बासवन्ना कहते थे- किसी को तकलीफ मत पहुंचाओ। लेकिन मोदी की सरकार में दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।

Open in App

अठाणी (कर्नाटक), 24 फरवरी: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देजनर इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 12वीं सदी के समाज सुधारक बासवन्ना के उपदेशों का जिक्र करते हुए शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक में पिछले पांच साल में स्वच्छ प्रशासन दिया है।

यहां बेलागावी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "बासवन्ना उपदेशों पर अमल करते हुए हमारी पार्टी पिछले पांच साल में कर्नाटक में स्वच्छ प्रशासन दिया है। हमने तेजी से विकास किया है और कोई झूठा वादा नहीं किया है।"

राहुल गांधी पूर्व में बंबई-कर्नाटक क्षेत्र का हिस्सा रहे प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गांधी ने कहा, "दक्षिण भारत के इस प्रांत में कांग्रेस ने सही मायने में बासवन्ना के आर्ष वचनों को ग्रहण किया है और जो वह कहते थे, उसका अनुकरण किया है।"

उन्होंने कहा कि बासवन्ना कहते थे- किसी को तकलीफ मत पहुंचाओ। लेकिन मोदी की सरकार में दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। राहुल ने कहा, "हमने अक्का महादेवी जयंती और कित्तूर की रानी चेन्नमा जयंती मनानी शुरू की। भाजपा सिर्फ बोलती है और जब वह 2008 से 13 तक सत्ता में थी, तब राज्य में उसने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार के कारण हर साल भाजपा का मुख्यमंत्री बदलता रहा।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीसिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा