लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने तेजस्वी को बताया बिहार का 'राहुल गांधी', कहा- बिहारियों का विरोध करने लगा है विपक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2021 18:37 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार का राहुल गांधी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले भी नीतीश कुमार सरकार पर हमले करते रहे हैं।जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को बिहार का विरोधी बता दिया है।

पटना,6 फरवरीबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी इन दिनों अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में रह रहे हैं। वे ट्विटर के जरिये हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। इस बार मांझी ने तेजस्वी यादव को बिहार का राहुल गांधी बता दिया है। 

उन्होंने राजद और लोजपा के बीच गुप्त गठबंधन की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा कि 'तेजस्वी यादव जी और चिराग पासवान जी, छुपाकर गठबंधन करने की क्या जरूरत है, खुलकर साथ आ जाइए। कोई कुछ नहीं बोलेगा। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी और लोजपा के ट्वीट को देखिए और समझिए इनका आंतरिक गठबंधन। कल तक चिराग नरेंद्र मोदी जी के हनुमान बनते घूमते थे, अब उनपर भी सवाल उठाने से परहेज नहीं करते। 

दरअसल, यह पूरा मामला तेजस्वी और लोजपा के ट्वीट से शुरू हुआ। दोनों ही प्रोफाइल से महज कुछ मिनटों के अंतराल पर न्यूयार्क टाइम्स की एक न्यूज कटिंग शेयर की गई। इसमें पिछले दिनों बिहार सरकार के सोशल मीडिया और धरना-प्रदर्शन को लेकर दिए गए आदेश पर रिपोर्ट की गई थी। तेजस्वी और लोजपा दोनों ने ही इसकी कटिंग शेयर कर बिहार सरकार पर हमला बोला और इसे तानाशाही से प्रेरित बताया। 

जीतन राम मांझी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट कर कहा कि, “जिस तरह से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करते-करते विपक्षी पार्टियां देश का विरोध करने लगी हैं, ठीक उसी तरह बिहार में विपक्षी दल माननीय मुख्यमंत्री जी का विरोध करते-करते बिहार और बिहारियों के विरोध पर उतारू हो गई है। शर्मनाक…बिहार के राहुल गांधी”। उन्होंने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से कर दिया है और तेजस्वी यादव को बिहार का विरोधी बता दिया है।

यहां बता दें कि सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले भी नीतीश कुमार सरकार पर हमले करते रहे हैं। बिहार सरकार के हिंसक प्रदर्शन करने पर ठेकेदारी और नौकरी से वंचित होने के फैसले पर तेजस्वी ने एक बार फिर सरकार को घेरा। ट्विटर पर कई विदेशी अखबारों की कटिंग साझा करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला किया। ऐसी ही कुछ कटिंग लोजपा के आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से साझा की गई। 

तेजस्वी ने लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश जी को कोटि-कोटि बधाई! गुरु गोविंद सिंह, भगवान महावीर, माता सीता की जन्मभूमि एवं बुद्ध और गांधी की कर्मभूमि तथा विश्‍व को सर्वप्रथम गणतंत्र का ज्ञान देने वाली बिहार की महान धरा विश्वभर में आपके तानाशाही रवैये के कारण नकारात्मक चर्चा में है। शांत मन से सोचकर कुछ करिए।

टॅग्स :जीतन राम मांझीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा