लाइव न्यूज़ :

जिन्ना के विवाद पर विराम लगे, वह भारतीयों के आदर्श नहीं हो सकते: बीजेपी

By भाषा | Updated: May 7, 2018 17:37 IST

बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'देश के बंटवारे के लिये मो अनी जिन्ना जिम्मेदार है, बंटवारे के बाद हजारों की संख्या में लोग मारे गए, इसके लिये भी जिन्ना जिम्मेदार है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की एक तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि जिन्ना हिन्दू, मुसलमानों समेत किसी भारतीय का आदर्श नहीं हो सकते है और इस बारे में विवाद पर विराम लगाया जाना चाहिए। बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'देश के बंटवारे के लिये मो अनी जिन्ना जिम्मेदार है, बंटवारे के बाद हजारों की संख्या में लोग मारे गए, इसके लिये भी जिन्ना जिम्मेदार है। जिन्ना देश में हिन्दू, मुसलमान सहित किसी भी भारतीय के आदर्श नहीं हो सकते है। कोई जिन्ना को पसंद नहीं करता है।' एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के विषय पर उन्होंने सवाल किया कि क्या यूरोप में हिटलर की तस्वीर लगायी जा सकती है? 

उन्होंने कहा कि भारत के बंटवारे के बाद कई चीजे बंटी और ऐसे में अगर एएमयू में जिन्ना की तस्वीर थी, तब उसे पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंपी जा सकती थी। हुसैन ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि एएमयू में बच्चे पढ़े, परीक्षा दें, तरक्की करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के आदर्श मौलाना अबुल कलाम आजाद, ए पी जे अब्दुल कलाम, विस्मिल्ला खां, अशफाकुल्ला खां हैं, जिन्ना भारतीयों के आदर्श नहीं हो सकते।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एएमयू के प्रशासन और छात्रों को 'बेवजह का विवाद' खत्म करना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के संस्थापक न तो भारत के आदर्श हैं और न ही भारतीय मुसलमानों के आदर्श हैं। नकवी ने कहा 'इस बात को यहीं खत्म करना चाहिए और विश्वविद्यालय की गरिमा का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।'

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतAMU ने “होली मिलन” कार्यक्रम की अनुमति देने से किया इनकार, जमात प्रमुख मौलाना ने कहा कि मुस्लिम बहुल संस्थान में नहीं होना चाहिए हिंदू प्रोग्राम

भारतएएमयू हॉस्टल में बीफ बिरयानी पर नोटिस से विवाद, हिंदू नेताओं ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब