लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: एनसीपी ने कहा- भाजपा, मोदी और शाह के अहंकार को जनता ने चूर-चूर कर दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2019 14:19 IST

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट किया है, ‘‘झारखंड के लोगों ने मोदी, अमित शाह और भाजपा के अहं को चूर-चूर कर दिया है। लोकतंत्र जीत गया है।’’ शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कयानडे ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता पाने में असफल रहने के बाद भाजपा जब झारखंड में भी चुनाव हारती नजर आ रही है। इससे सवाल उठता है कि क्या लोगों को अब अमित शाह नीत पार्टी पर भरोसा है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने (भाजपा ने) पहले जनता से कहा कि वे विकास की राजनीति करेंगे।अब वे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को भावनात्मक मुद्दों पर उलझा रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन को सत्तारूढ़ भाजपा पर मिलती बढ़त के मद्देनजर सोमवार को राकांपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के ‘‘अहंकार’’ को चूर-चूर कर दिया है।

हाल ही में राजग का साथ छोड़ने वाली शिवसेना ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि लोगों को अमित शाह नीत पार्टी की राष्ट्रीय नागरिक पंजी जैसे भावनात्मक मुद्दों वाली राजनीति रास नहीं आ रही है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट किया है, ‘‘झारखंड के लोगों ने मोदी, अमित शाह और भाजपा के अहं को चूर-चूर कर दिया है। लोकतंत्र जीत गया है।’’ शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कयानडे ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता पाने में असफल रहने के बाद भाजपा जब झारखंड में भी चुनाव हारती नजर आ रही है। इससे सवाल उठता है कि क्या लोगों को अब अमित शाह नीत पार्टी पर भरोसा है या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) पहले जनता से कहा कि वे विकास की राजनीति करेंगे, लेकिन अब वे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को भावनात्मक मुद्दों पर उलझा रहे हैं..... ऐसा लगता है कि उन्हें एनआरसी जैसे मुद्दे उठाने का नुकसान हुआ है।’’

दोपहर तक प्राप्त झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान के अनुसार, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन कुल 81 में से 42 सीटों पर अगे चल रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा 28 सीटों पर आगे है। खुद मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी, निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय से जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर पीछे हैं। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा