लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: झारखंड चुनाव नतीजे के बाद प्रियंका गांधी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई" कहा-"आज जनता का जवाब आया है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 21:42 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता रोजगार, रोटी, जल, जंगल, जमीन, खेती और व्यापार पर सरकार से सुनना चाहती है। लेकिन भाजपा ने अपनी फेल राजनीति को छिपाने के लिए फूट डालने की पूरी कोशिश की। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में हमारे गठबंधन की निर्णायक जीत पर कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई।’’

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता रोजगार, रोटी, जल, जंगल, जमीन, खेती और व्यापार पर सरकार से सुनना चाहती है। लेकिन भाजपा ने अपनी फेल राजनीति को छिपाने के लिए फूट डालने की पूरी कोशिश की। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि आज जनता का जवाब आया है। महागठबंधन के सभी साथियों को बधाई। हेमंत सोरेन जी को बधाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई और प्यार।

इसके अलावा, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में हमारे गठबंधन की निर्णायक जीत पर कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह दावा भी किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।’’ 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019प्रियंका गांधीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा