लाइव न्यूज़ :

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को न्योता दिया, 29 को लेंगे शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 16:47 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार की रात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हेमंत सोरेन ने रात पौने नौ बजे बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो के विधायकों समेत पचास विधायकों के साथ राज्यपाल मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओं के साथ राजभवन में राज्यपाल से मिले।विपक्षी गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें (झामुमो 30, कांग्रेस 16 और राजद 1) जीतीं।

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झामुमो-कांग्रेस-रजद गठबंधन के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत कर राज्य में नयी सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद ने इस आशय की जानकारी दी। सोरेन के 29 दिसंबर, रविवार दोपहर एक बजे यहां मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने की संभावना है। इससे पूर्व मंगलवार को सोरेन ने रात्रि पौने नौ बजे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर पीएन सिंह, राजद नेता तेजस्वी यादव और बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो के विधायकों समेत पचास विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे का समय दिया था। सोरेन मंगलवार रात्रि में पूर्व निर्धारित आठ बजे की बजाय लगभग पौने नौ बजे राजभवन पहुंचे और उनके साथ वहां सरकार का समर्थन कर रहे लगभग सभी पचास विधायकों के साथ राजद के नेता लालू के पुत्र तेजस्वी यादव, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे।

झामुमो के प्रवक्ता तथा महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि हेमंत और उनके अन्य सहयोगियों का शपथग्रहण समारोह राष्ट्रीय स्तर का होगा और इसमें देश के विपक्षी दलों के तमाम शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जायेगा।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोरेन के शपथग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में से से एक जरुर शामिल होगा। झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 47 सीटें मिली हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाआरजेडीकांग्रेसहेमंत सोरेनलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा