लाइव न्यूज़ :

BJP का आरोप, झारखंड सरकार गहरी नींद में सोयी है, कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह है बेपरवाह

By भाषा | Updated: July 11, 2020 05:42 IST

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त संकल्प ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत की नई पहचान है।

Open in App
ठळक मुद्देजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झारखंड सरकार और प्रशासन गहरी नींद में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण से वे पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे हैं।

रांची: झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झारखंड सरकार और प्रशासन गहरी नींद में हैं और राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण से वे पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण काल में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घोषित योजनाओं और नीतियों का लाभ उठाकर राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के प्रति भी झारखंड सरकार पूरी तरह उदासीन है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद दीपक प्रकाश ने यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में ऑनलाइन प्रेसवार्ता में ये आरोप लगाये । उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त संकल्प ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत की नई पहचान है। प्रकाश ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार का आत्मनिर्भर भारत अभियान अंत्योदय से सर्वोदय का अभियान है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, मजदूर की मजबूती के साथ मजबूत, समर्थ और स्वाभिमानी भारत बनाने का संकल्प है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह अभियान वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान है जो देश के स्थानीय उद्यमियों और व्यावसायियों को सशक्त बनाएगा एवं देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। उन्होंने बताया कि 1.50 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीब,प्रवासी मजदूरों तक अप्रैल से लेकर नवंबर तक 5 किलोग्राम अनाज, एक किलो ग्राम चना एवं दाल का वितरण का सुनिश्चित किया गया। इतना ही नहीं मनरेगा केलिए 40हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त पैकेज दिया गया। 

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपने अधिकारों की बात खूब करती है परन्तु अपने दायित्वों के निर्वहन में पीछे हट जाती है,जिससे राज्य का नुकसान हो रहा,योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही,गरीबों की योजनाओं का बंदरबांट हो रहा। दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार से आत्म निर्भर भारत अभियान में आत्म निर्भर झारखंड बनाने की दिशा में सार्थक और प्रभावी पहल करने की मांग करती है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा