लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दायर किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2020 19:32 IST

निशिकांत दुबे ने एक महिला को लेकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए थे. इसके बाद आज मुख्‍यमंत्री की ओर से मुकदमा दायर किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे निशिकांत दुबे ने मुख्‍यमंत्री पर आरोप लगाया था, उस समय हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें. सोरेन पर महाराष्ट्र के एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की एक महिला ने 7 साल पहले हेमंत सोरेन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था.

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची के सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है. निशिकांत दुबे ने एक महिला को लेकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए थे. इसके बाद आज मुख्‍यमंत्री की ओर से मुकदमा दायर किया गया है.

इससे पहले जब निशिकांत दुबे ने मुख्‍यमंत्री पर आरोप लगाया था, उस समय हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं. सांसद इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें. अब इस केस की सुनवाई 22 अगस्त को होने वाली है.

यहां बता दें कि निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर महाराष्ट्र के एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की एक महिला ने 7 साल पहले हेमंत सोरेन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. उसे डरा-धमकाकर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया.

इतना ही नहीं, निशिकांत ने हेमंत पर उस महिला की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था. यही नहीं सांसद दुबे ने के बारे में बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को ट्वीट कर महाराष्ट्र के गृहमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा था कि 2013 में झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर मुंबई की एक लड़की ने रेप और अपहरण का आरोप लगाया था.

एक मुख्यमंत्री पर यह आरोप लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. इसकी जांच मुंबई पुलिस को तुरंत दोबारा करना चाहिए. निशिकांत दुबे यही नहीं माने एक और ट्वीट कर हेमंत सोरेन पर केस करने वाली लड़की की हत्या झारखंड पुलिस के डीजीपी और माफिया, गुंडे के साथ मिलकर कराना चाहते हैं.

गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के गृहमंत्री को भी टैग कर आग्रह किया था कि लडकी की जान बचाने के लिए मुंबई पुलिस उसकी सुरक्षा करें और केस सीबीआई को दिया जाए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा था कि आरोप रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ समझौता क्यों किया?

तब ट्वीटर पर ही इन आरोपों के जवाब में हेमंत ने उनपर कानूनी कार्रवाई के माध्यम से जवाब देने की चेतावनी दी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर निशिकांत दुबे पर केस किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा सांसद को कहा था कि अपने आचरण के तरह गुमराह करना बंद करें. 

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हेमंत सोरेनमुंबईझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा