लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा- विनती तुम्हें सुनाने आए हैं, तेरे दर पे

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2020 17:45 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बताया की कोरोना को लेकर लालू प्रसाद को निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है और उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम हेमंत सोरेन ने बताया की लालू प्रसाद से उनका हालचाल जानने और उनसे मिलने यहां आया था. सीएम हेमंत सोरेन कहा कि बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले पर शिफ्ट किया गया है.

पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से आज मुलाकात की है. हेमंत सोरेन के इस मुलाकात को लेकर बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने हमला बोलते हुए कहा कि इस मुलाकात से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है.

भ्रष्टाचार के महामंडलेश्वर सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के दरबार के दरबार में मत्था टेकने झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन पहुंचे. नीरज ने कहा कि हेमंत सोरेन लालू ये यही फरियाद कर रहे होंगे कि मुद्दत हुई दरस को तेरे, दर्शन करने आया हूं, अब पर्दा जरा उठा दो जलवा जरा दिखा दो, विनती तुम्हें सुनाने आए हैं तेरे दर पे.

उन्होंने यह सब अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है. यहां बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बताया की कोरोना को लेकर लालू प्रसाद को निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है और उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है.

उन्होंने ने बताया की लालू प्रसाद से उनका हालचाल जानने और उनसे मिलने यहां आया था. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती थे. लेकिन, कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले पर शिफ्ट किया गया है. यही पर लालू प्रसाद यादव फिलहाल रह रहे हैं.

यही पर मुलाकात करने के लिए हेमंत सोरेन पहुंचे हुए थे. इससे पहले लालू को बंगला मिलने पर भी नीरज कुमार ने सवाल उठाया था और कहा था कि लालू के बंगले पर लिफाफा पहुंच रहा है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवहेमंत सोरेनरांची
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा