लाइव न्यूज़ :

दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन ने ली मंत्री पद की शपथ, झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2021 13:44 IST

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से प्रारंभ होकर 23 मार्च तक चलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देराजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली.हेमंत सरकार में मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद से मधुपुर सीट खाली है.

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का आज तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है. सरकार में नए मंत्री के रूप में हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली है.

हफीजुल हसन ने उर्दू में पद और गोपनीयता की शपथ ली. दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन ने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. यहां बता दें कि हेमंत सरकार में मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद से मधुपुर सीट खाली है.

हफीजुल हसन अंसारी दिवंगत मंत्री हाफिज हुसैन अंसारी के बेटे हैं. वह विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. हफीजुल के मंत्री बनने के साथ ही झारखंड कैबिनेट में मंत्रियों की संख्‍या 11 हो गई है. शपथग्रहण समारोह से पूर्व हफीजुल हसन झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे. हफीजुल हसन को 6 माह के अंदर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी होगी.

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी का कुछ महीने पहले निधन हो गया था. हाजी देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर विधानसभा सीट से झामुमो के विधायक थे. इनके असामयिक निधन से मधुपुर सीट खाली हो गई. हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में हफीजुल को मंत्री बनाये जाने के बाद भी एक सीट खाली रहेगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेखा.

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनशिबू सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा