लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनावः झामुमो, कांग्रेस और राजद में गठबंधन की लगी मुहर, मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 19:13 IST

कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झामुमो विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए आपस में गठबंधन में लड़कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। झारखंड में नवंबर-दिसंबर में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार कांग्रेस और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीट बंटवारे के समझौते पर बातचीत हुई।झारखंड में नवंबर-दिसंबर में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के बीच सीट बंटवारा हो गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के मुताबिक झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 

आरपीएन सिंह ने कहा कि विपक्ष झामुमो के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और इसके मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन होंगे। कोई दोस्ताना मुकाबला नहीं होगा, अगर कोई आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा तो संबंधित पार्टी उस पर कार्रवाई करेगी।

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं। तीनों दलों ने शुक्रवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की जिसके अनुसार झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सिर्फ सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने आज यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस महागठबंधन की घोषणा की। दोनों नेताओं ने सीटों के बंटवारे की घोषणा करते हुए बताया कि तीनों पार्टियों में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की सहमति बन गयी है।

यह पूछे जाने पर कि रांची में होते हुए भी राजद के नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव संवाददाता सम्मेलन में क्यों नहीं आये, दोनों नेताओं ने कहा कि राजद उनके महागठबंधन में शामिल है और उनके साथ सिर्फ कुछ और सीटों पर बातचीत रह गयी है। महागठबंधन में झारखंड विकास मोर्चा और वाम दल नहीं शामिल हुए हैं।

वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :इंडियाझारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चाआरजेडीशिबू सोरेनतेजस्वी यादवसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा