लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव: एक बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान, 23 को मतगणना

By भाषा | Updated: December 20, 2019 14:08 IST

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने यहां बताया कि सभी स्थानों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है और 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण के मतदान में 40,05,287 मतदाता 236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देसभी सीटों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं जिनमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हैं। अंतिम चरण में 236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाता करेंगे। इन 16 सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए कड़ाके की ठंड़ के बीच शुक्रवार अपराह्न एक बजे तक 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 49.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर भारी मतदान की खबर है। सभी सीटों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं जिनमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक राजमहल विधानसभा सीट पर 47.68 प्रतिशत, बोरियो सीट पर 48.23, बरहेट सीट पर 49.72 प्रतिशत, लिट्टीपाड़ा सीट पर 52.97 प्रतिशत, पाकुड़ पर रिकार्ड 58.38, महेशपुर पर 59.38, शिकारीपाडा पर 53.18, नाला पर 53.54, जामताड़ा पर 51.86, दुमका पर 42.09, जामा पर 46.98, जरमुंडी पर 45.47 प्रतिशत, सारठ पर 51.36, पोडैयाहाट पर 36.01, गोड्डा पर 45.75 और महगामा सीट पर 44.06 प्रतिशत मतदान की खबर है। अंतिम चरण के मतदान में 236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाता करेंगे।

इन 16 सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं और वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इन 16 सीटों में से छह झामुमो ने और पांच भाजपा ने जीती थीं। विधानसभा सीटों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और तड़के ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये थे। अनेक इलाकों में नक्सलियों का गहरा प्रभाव होने के बावजूद सुबह से ही मतदाओं की लंबी कतारें लगे होने की सूचना है।

उन्होंने बताया कि इन सभी सीटों के लिए कुल 5389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5120 मतदान केन्द्र हैं। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और नक्सलवाद प्रभावित बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में यह तीन बजे तक चलेगा। जबकि अन्य 11 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अभी पहले छह घंटे में ही आधे मतदाताओं के मतदान कर देने से उम्मीद की जा रही है कि अंतिम चरण में मतदान का प्रतिशत सत्तर से अधिक होगा।

कुल 28 मतदान केन्द्रों के कर्मियों को हेलीकाप्टरों से पहुंचाया गया है। कुल 84 दूरदराज के इलाकों में सैटेलाइट फोन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि पांचवे चरण में जिन 16 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं वह छह जिलों में स्थित हैं। इनमें साहेबगंज जिले में राजमहल, बोरियो और बरहेट, पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ तथा महेशपुर, जामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ा, दुमका जिले में शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा और जरमुंडी, देवघर जिले में सारठ और गोड्डा जिले में पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा विधानसभा सीटें शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों में 2065 व्हील चेयर और 7505 वॉलेंटियर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए 2766 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव में 236 प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 207 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

जरमुंडी सीट से सबसे ज्यादा 26 और पोड़ैयाहाट सीट के लिए सबसे कम 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा राजमहल से 23, बोरियो से 12, बरहेट से 12, लिट्टीपाड़ा से 11, पाकुड़ से 11, महेशपुर से 12, शिकारीपाड़ा से 13, नाला से 16, जामताड़ा से 13, दुमका से 13, जामा से 15, सारठ से 21, गोड्डा से 14 और महगामा से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव को लेकर 1347 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव में गड़बड़ियों अथवा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अबतक पूरे राज्य में 132 प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा आचार संहिता के उल्लंघन की 2045 शिकायतें सी-विजिल पर आ चुकी हैं। इनमें से 222 मामले सही पाए गए और 2 को छोड़कर शेष शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है। इस आखिरी चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, राज्य के कई मंत्रियों और झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव के भाग्य का फैसला आज वोटिंग मशीनों में बंद हो जायेगा।

सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों से चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के लिए जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रचार की कमान संभाली वहीं विपक्ष की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और झामुमो के नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने प्रचार किया। दूसरी ओर झारखंड विकास मोर्चा के लिए पार्टी के नेता बाबूलाल मरांडी ने ही मोर्चा संभाले रखा।

उनकी पार्टी राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हेमंत सोरेन ने इसी चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 18 दिसंबर को प्रियंका गांधी के साथ आयोजित एक संयुक्त रैली में पाकुड़ में एक विवादित बयान दिया था। इस मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव आयोग में भी शिकायत की जिसकी जांच की जा रही है। हेमंत ने भी कल आनन फानन में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ दुमका में अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत पुलिस में मामला दर्ज कराया जिससे दोनों पार्टियों और नेताओं में तल्खी बहुत बढ़ गयी है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चारघुवर दासशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा