लाइव न्यूज़ :

झाबुआ उपचुनावः बीजेपी के भूरिया को टक्कर देंगे कांग्रेस के भूरिया, जानें पूरा सियासी समीकरण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 30, 2019 04:25 IST

भाजपा ने भानू भूरिया को कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया के खिलाफ टिकट दिया है।

Open in App

मध्यप्रदेश में झाबुआ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को भाजपा के भानू भूरिया टक्कर देंगे. भाजपा ने आज अपना प्रत्याशी घोषित कर मुकाबले को रोचक बनााया है. भाजपा ने यहां पर युवा को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बनाया है.

झाबुआ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने यहां पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं भाजपा ने आज भानू भूरिया को प्रत्याशी बनाया है. भानू युवा हैं और पूर्व में युवा मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं. वे कल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में अपना नामांकन भरेंगे. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का नामांकन भरवाने के लिए कल मुख्यमंत्री कमलनाथ झाबुआ जाएंगे.

उल्लेखनीय है कि झाबुआ विधानसभा सीट भाजपा विधायक जीएस डामोर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जीएस डामोर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उपचुनाव के लिए कल 30 तारीख को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख है. 21 अक्तूबर को मतदान होगा. 24 अक्तूबर को परिणाम घोषित होंगे. कल ही दोनों दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे.

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेश चुनावझाबुआ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा