लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता संजय पासवान की टिप्पणी पर जदयू को आपत्ति, बड़बोले नेताओं पर लगे लगाम, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 16:35 IST

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भाजपा सदस्य संजय पासवान की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपने ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो अमित शाह के हस्तक्षेप के बावजूद बयानबाजी कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि पासवान हमारी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं।उन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में कुछ कहा होगा। यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।

बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अपने सहयोगी दल भाजपा से उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है जो पार्टी आलाकमान द्वारा तय किए गए मुद्दों पर टिप्पणी करते हैं जिससे गठबंधन धर्म का उल्लंघन होता है।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भाजपा सदस्य संजय पासवान की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपने ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो अमित शाह के हस्तक्षेप के बावजूद बयानबाजी कर रहे हैं।’’

पासवान ने बुधवार को मीडिया के एक वर्ग से बातचीत के दौरान कहा था, “बिहार के लोग अब एक भाजपा नेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में हैं, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जो भी निर्णय लेंगे, हम उसका पालन करेंगे।”

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि पासवान हमारी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में कुछ कहा होगा। यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने हाल के दिनों में एक से अधिक टीवी साक्षात्कारों में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का चेहरा होंगे। 

टॅग्स :इंडियाबिहारअमित शाहनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा