लाइव न्यूज़ :

जदयू विधायक गोपाल मंडल बोले-6 महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश हटेंगे और तेजस्वी यादव की बनेगी सरकार, मैं मसल्स पावर से जीता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2021 20:49 IST

बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं. बिहपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को फोन कर धमकी दे रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के गिरने के बाद तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनना तय है.गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल अपने बिगड़े बोल के कारण विवादों में रहते हैं.राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को गिरना तय कह दिया है.

पटनाः बिहार में सत्ता परिवर्तन की बता पहले विपक्ष के द्वारा की जा रही थी कि अब सत्तापक्ष के द्वारा भी जल्द ही सत्तापरिवर्तन की बातें कही जाने लगी हैं.

यह बयान किसी और दल के द्वारा नही बल्कि सत्तारूढ़ दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल के द्वारा ही दिया गया है. इसके बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. गोपाल मंडल ने कहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे. ऐसे में गोपाल मंडल के बयान के बाद अब निश्चित रूप से बिहार में राजनीतिक लड़ाई तेज होने की संभावना है. 

वैसे, भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल लगातार अपने विवादित बयानबाजी के कारण चर्चा में बने हुए हैं. गुरुवार (7 जनवरी) को उन्होंने भागलपुर स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा कि 'छह महीने के बाद नीतीश कुमार हटेंगे और तेजस्वी जी मुख्यमंत्री बनेंगे'. इस बयान के बाद उनका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा. इस बाबत जब उनसे पूछा गया कि वे पार्टी बदलने वाले हैं क्या?

हालांकि उन्होंने वीडियो में कही बातों से पल्ला झाड़ लिया. बड़बोले विधायक ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री बिहार के दबंग है और हम क्षेत्रीय दबंग है. उन्होंने बातों ही बातों में यह तक कह दिया 6 महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से हटेंगे और तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी.

हालांकि गोपाल मंडल ने कहा कि ऐसा कोई बयान उन्होंने नहीं दिया है. सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार छह माह बाद हटेंगे और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे वाली बात अपने विरोधियों को लेकर कही है. विरोधी ऐसी बात सोचते हैं, इस कारण ये सब चल रहा है.

वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार को गिरना तय कह दिया है. उन्होंने कहा है कि हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है और हम लोगों का दावा जदयू के अपने ही विधायकों के बयान पर और पुख्ता हो गया है. ये सरकार कभी भी अपने अंतर्कलह के कारण गिर जाएगी.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा