लाइव न्यूज़ :

बिहार में जदयू के विधायक ने इस बात से नाराज होकर दिया इस्तीफा, सीएम नीतीश के लिए कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2018 16:35 IST

जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी हरकत में आ गई है। जदयू प्रवक्ता ने विधायक के इस्तीफे के बाद भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही राजद पर जमकर निशाना साधा है।

Open in App

बिहार में व्यवस्था से नाराज होकर सीवान के बडहरिया से जदयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। विधायक श्याम बहादुर ने बीती रात अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर सौंप दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया और जदयू विधायक को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

बताया जा रहा है कि सिवान के पचरुखी चीनी मिल की जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे से श्याम बहादुर नाराज हैं। जिसके बाद अपनी ही सरकार में प्रशासनिक रवैए से नाराज होकर वह प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर इस्तीफा देने पहुंच गए। श्याम बहादुर सिंह सीवान जिले के पचरूखी में सरकारी जमीन की नीलामी होने और इसका विरोध करनेवाले ग्रामीणों पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाराज हैं। 

बताया जाता है कि रविवार की देर रात को वह इस्तीफे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पहुंचे। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पटना में नहीं रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस्तीफे के संबंध में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कोर्ट और अन्य सरकारी भवन के लिए अपनी जमीन दी थी।

अब उस जमीन को भू-माफियाओं ने नीलामी के माध्यम से खरीद लिया है। इसका विरोध करने पर उनके समेत सौ से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से पहल किये जाने पर इस्तीफा वापस लेने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह भविष्य की बात है, जब सरकार ऐसा कुछ करेगी, तब देखा जायेगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी और पार्टी में नहीं जायेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उन्हें भरोसा है। नीतीश कुमार गरीबों पर हुए मुकदमा अगर खत्म करवाते हैं, तो वो अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं। पूरे मामले में विधायक ने सीवान जिला प्रशासन पर अत्याचार का आरोप लगाया। विधायक श्याम बहादुर ने कहा कि बिहार में सुशासन है, लेकिन कुछ लोग अच्छा काम नहीं कर रहे हैं।

वहीं, जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी हरकत में आ गई है। जदयू प्रवक्ता ने विधायक के इस्तीफे के बाद भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही राजद पर जमकर निशाना साधा है। नीरज कुमार ने कहा कि श्याम बहादुर सिंह ने अपनी भावना व्यक्त की है। इस मामले में सरकार संज्ञान में लेकर जो भी प्रशासकीय अधिकारी लीपापोती कर रहे होंगे तो उनके खिलाफ भी कठोरतम कार्रवाई होगी। 

उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। नीरज कुमार ने विधि व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजबल्लभ यादव और शहाबुद्दीन जैसे माफिया को राजद ने पाला है और आज तक पार्टी से बाहर नहीं निकाला। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो लेकिन हमने कानून तोडने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा