लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः शोपियां में भाजपा को भाजपा को बहुमत, निर्विरोध जीते 13 उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 4, 2018 04:12 IST

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तमाम मुठभेड़ों के साक्षी रहे शोपियां जिला में 17 सदस्यीय स्थानीय निकाय है। इनमें से भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चार सीटों पर किसी ने नामांकन नहीं भरा है।

Open in App

श्रीनगर, चार अक्टूबरः दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले के स्थानीय निकाय में भाजपा के 13 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत के साथ ही निकाय पर पार्टी का नियंत्रण पक्का हो गया है। गौरतलब है कि राज्य के प्रमुख दलों नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने संविधान के अनुच्छेद 35ए को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दिये जाने के मद्देनजर चुनाव का बहिष्कार किया है और आतंकवादी समूहों की धकमियों के कारण अन्य लोग भी चुनावी प्रक्रिया से दूरी बनाए हुए हैं।

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तमाम मुठभेड़ों के साक्षी रहे शोपियां जिला में 17 सदस्यीय स्थानीय निकाय है। इनमें से भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चार सीटों पर किसी ने नामांकन नहीं भरा है।

चुनाव अधिकारी ने बुधवार को बताया, शांपियां नगर समिति के 13 वार्ड के लिए हमें सिर्फ एक-एक नामांकन मिला है जबकि चार अन्य पर किसी ने नामांकन नहीं भरा है। राज्य भाजपा ने इसे ‘‘ऐतिहासिक जीत’’ बताया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविन्द्र रैना ने कहा ‘‘हमारा लक्ष्य सभी का विकास है और सभी लोगों के साथ न्याय करेंगे। हम बहुत खुश हैं।’’ 

हालांकि, राजनीतिक पर्यवेक्षकों को भाजपा की यह जीत कुछ खास नहीं लग रही है। क्योंकि नेकां और पीडीपी चुनाव मैदान में नहीं हैं। इसबीच, आतंकवादी समूहों के डर से राज्य की चुनावी मशीनरी गोपनीयता बनाए हुए है और यह सुनिश्चित कर रही है कि जीतने वाले और नामांकन भरने उम्मीदवारों के नाम लीक ना हों।

भाजपा नेता रैना ने नेकां और पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों का बहिष्कार कर दोनों दलों ने ‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक’’ बनाया है। यह पूछने पर कि क्या शोपियां से जीतने वाले उम्मीदवारों में कोई कश्मीरी पंडित भी है, रैना ने कहा, सभी 13 लोग स्थानीय मुसलमान हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा