लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, कहा- संविधान और लोकतंत्र की हत्या का नाम ही है कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 26, 2020 20:47 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर देश के महान लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राहुल गांधी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की हत्या का नाम ही कांग्रेस पार्टी है।राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा था किभारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा।

नई दिल्ली। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि संविधान और लोकतंत्र की हत्या का नाम ही कांग्रेस पार्टी है, जबकि इसे बचाये रखने का काम भगवा पार्टी ने किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने एक बयान में राहुल गांधी को ‘‘आपातकाल’’ की याद दिलाते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस ने आपातकाल लगा कर देश के महान लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस के राज में चुनी हुई सरकारें बहुमत के बावजूद बर्खास्त की गई।’’

इससे पहले, राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।’’ वह कांग्रेस के ‘‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’’ ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे। इस पर, हुसैन ने पलटवार करते हुए कहा कि आज भाजपा और नरेंद्र मोदी की हुकूमत लोकतंत्र और संविधान से ही चल रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमारी तरफ एक उंगली उठाने से पहले यह देखें कि चार उंगलियां उनकी तरफ होती हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या कांग्रेस पार्टी करती रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की है इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस उन्हें संविधान और लोकतंत्र का पाठ ना पढ़ाये।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘भारत की 130 करोड़ जनता जानती है आपातकाल के दौर से लेकर, जब भी कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता रही वह हमारी और दूसरी विपक्षी पार्टियों की राज्य सरकारों को बहुमत के बावजूद बर्खास्त करती रही है।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार संकट का सामना कर रही है। कांग्रेस ने इस बगावत के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है, जबकि भगवा पार्टी ने इसे खारिज किया है।

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा