लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में बच्चियों के शोषण मामले पर बोले राहुल गांधी, क्या यही सपनों का भारत है?

By निखिल वर्मा | Updated: July 9, 2020 12:48 IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में खदानों में काम के बदले यौन शोषण का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीएम शेषमणि पांडे ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी योगी सरकार से इस मसले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने से जुड़ी एक खबर को लेकर सवाल किया कि ‘क्या यही हमारे सपनों का भारत है।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अनियोजित लॉकडाउन में भूख से मरता परिवार। इन बच्चियों ने जिंदा रहने की ये भयावह कीमत चुकाई है। क्या यही हमारे सपनों का भारत है?’’ कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, चित्रकूट में खदानों में काम करने को मजबूर गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से यौन शोषण किया जा रहा है। 

क्या गलवान घाटी पर भारत का दावा कमजोर किया जा रहा है : कांग्रेस

कांग्रेस ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे गतिरोध के बीच कुछ इलाकों से चीनी सैनिकों के पीछे हटने की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या गलवान घाटी पर भारत के दावे को कमजोर किया जा रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, क्या आप हमारे ही क्षेत्र में ‘बफर जोन’ बना रहे हैं? क्या आप हमारे जवानों को अपने ही सीमा में 2.4 किलोमीटर पीछे कर रहे हैं? क्या आप पीपी-14 के भारतीय क्षेत्र होने पर समझौता कर रहे हैं?’’

उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘‘ क्या आप गलवान घाटी पर भारत के दावे को कमजोर कर रहे हैं?’’ सुरजेवाला ने कहा कि भारत इन सवालों के जवाब मांगता है। गौरतलब है कि सीमा पर तनाव कम होने के पहले संकेत के रूप में चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में कुछ इलाकों से अपनी सीमित वापसी शुरू कर दी है। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने टेलीफोन पर बात की जिसमें वे एलएसी से सैनिकों के ‘‘तेजी से’’ पीछे हटने की प्रक्रिया को पूरा करने पर सहमत हुए।

टॅग्स :राहुल गांधीचित्रकूटउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा