लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: भाजपा प्रत्याशी इंदू गोस्वामी 13 मार्च को पर्चा भरेंगी, निर्विरोध चुना जाना तय

By भाषा | Updated: March 12, 2020 15:20 IST

भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने हिमाचल प्रदेश से उच्च सदन के लिए बृहस्पतिवार सुबह को पार्टी प्रत्याशी के रूप में उनके नाम को मंजूरी दी। प्रवक्ता के अनुसार गोस्वामी नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को अपना पर्चा भरेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव 26 मार्च को 17 राज्यों से राज्यसभा की 54 सीटों के साथ ही इस सीट का चुनाव कराएगा।68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पार्टी के पास 44 विधायक हैं।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भाजपा के महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष इंदू गोस्वामी 13 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भाजपा की केंद्रीय निर्वाचन समिति ने हिमाचल प्रदेश से उच्च सदन के लिए बृहस्पतिवार सुबह को पार्टी प्रत्याशी के रूप में उनके नाम को मंजूरी दी। प्रवक्ता के अनुसार गोस्वामी नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को अपना पर्चा भरेंगी।

उन्होंने पिछले साल जुलाई में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस के विप्लव ठाकुर का नौ अप्रैल को संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा हो जाएगा और इस तरह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों में एक सीट खाली हो जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की अन्य दो सीटों का प्रतिनिधित्व भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य के रूप में नड्डा का कार्यकाल 2024 को समाप्त हो जाएगा जबकि शर्मा का कार्यकाल 2022 में पूरा हो जाएगा। ऐसी संभावना है कि भाजपा 26 मार्च को होने वाले मतदान में विपक्षी कांग्रेस से राज्यसभा की यह सीट छीन लेगी।

चुनाव 26 मार्च को 17 राज्यों से राज्यसभा की 54 सीटों के साथ ही इस सीट का चुनाव कराएगा। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं क्योंकि उनका निर्वाचन उस खास राज्य के विधायक करते हैं जहां से वे नामित किये जाते हैं।

भाजपा को यह सीट मिलने की संभावना है क्योंकि 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पार्टी के पास 44 विधायक हैं। दो निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस के पास 21 विधायक और माकपा के पास एक विधायक हैं। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसंसदकांग्रेसजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा