लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने कहा- देश कोरोना के साथ-साथ सीमा पर पाक और चीन का भी मजबूती से कर रहा है मुकाबला, भारत पहले वाला भारत नहीं रहा

By भाषा | Updated: July 29, 2020 15:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 निरस्त करने, तीन तलाक की प्रथा खत्म करने और नागरिकता संशोधन कानून सहित पिछले छह सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘इच्छाशक्ति’’ और अमित शाह की ‘‘रणनीति’’ के चलते ‘‘सफल’’ हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ रही है।

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ रही है। नड्डा ने हरियाणा में नवनिर्मित छह जिला पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कोरोना वायरस के परिणामस्वरूप देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भाजपा ने जो सेवा का कार्य किया वह पहले कभी नहीं हुआ।जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 निरस्त करने, तीन तलाक की प्रथा खत्म करने और नागरिकता संशोधन कानून सहित पिछले छह सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘इच्छाशक्ति’’ और अमित शाह की ‘‘रणनीति’’ के चलते ‘‘सफल’’ हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हुए हैं, उन्होंने जो देश की तकदीर और तस्वीर बदली है। अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से भारत की जो छवि बनी है। आज जब चीन के साथ गतिरोध चल रहा है, तो दुनिया को समझ में आ रहा है कि भारत बदल चुका है। भारत वह भारत नहीं है जिस तरीके से उसे पहले देखा जाता था।’’नड्डा ने कहा, ‘‘आज हम कोरोना से लड़ रहे हैं। आज हम पाकिस्तान से भी लड़ रहे है और चीन के साथ भी गलवान में गतिरोध में खड़े हैं। हमारी सेना खड़ी है और 130 करोड का सारा देश खड़ा है।’’ लॉकडाउन के दौरान भाजपा संगठन की ओर से देश भर में चलाए गए सेवा कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में भी पार्टी ने डिजीटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए जनता के साथ संपर्क बनाए रखा।

सारे राजनीतिक दल लॉकडाउन में लॉकडाउन हो गए थे

उन्होंने कहा, ‘‘सारे राजनीतिक दल लॉकडाउन में लॉकडाउन हो गए थे। आज भी हैं। यह भाजपा है, जिसने वीडियो कांफ्रेंस और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए संपर्क अभियान को ऊपर से लेकर नीचे तक आगे बढ़ाया है।’’ उन्होंने नई गति और नई ऊर्जा के साथ संगठन के काम को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने कभी सेवा का इतना कार्य नहीं किया था जितना लॉकडाउन के समय किया है। यह हमारे संस्कारों से आया है।’’

हरियाणा भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग के लिए जाना जाता था

नड्डा ने इस मौके पर लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों के लिए प्रदेश भाजपा संगठन और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की भी जमकर सराहना की वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग के लिए जाना जाता था। नियुक्तियों में घोटाले के लिए जाना जाता था। नियुक्तियों के चक्कर में बड़े-बड़े लोग जेल गए हैं। मनोहर जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार ने हरियाणा की तस्वीर बदल दी है। पारदर्शिता ला दी है। ना ही ट्रांसफर में और ना ही नियुक्ति में कोई भ्रष्टाचार है। आज भ्रष्टाचार मुक्त हो गया प्रदेश। उत्तम काम हुए हैं।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हरियाणा की तस्वीर बदलने के लिए काम करें ताकि कल दुनिया में इसकी चर्चा हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है, विकासयुक्त हुआ है। विकास करते हुए आगे बढ़े और देश का नंबर एक का राज्य बने, इस मनोबल के साथ हमें काम करना है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश भर में भाजपा के 500 कार्यालय बन चुके हैं और 400 कार्यालय बनने के क्रम में हैं, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी उनकी है।

बीजेपी के नवनिर्मित कार्यालयों की लिस्ट

उन्होंने कहा कि कार्यालय का होना संगठन के काम को स्थिरता देता है और कार्यकर्ताओं को काम करने का संस्कार भी देता है। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यालय संस्कार और रीति नीति का केंद्र हैं। वहां से कार्यपद्धति समझ में आती है। कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और वहां जब हम अच्छे सत्संग में आते हैं हमारे विचार की प्रक्रिया उन्नत होती है।’’ चंडीगढ़ से कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री खट्टर ने इस अवसर पर उन दिनों को याद किया जब भाजपा के कार्यालय कार्यकर्ताओं के घर हुआ करते थे तथा एक और दो कमरों के मकान से पार्टी के कार्यक्रम संचालित होते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का अवसर मील का पत्थर है। यह केवल भवनों का उद्घाटन नहीं है। पार्टी के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का कदम है।’’ जिन छह जिलों में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन हुआ उनमें सोनीपत, हिसार, पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद और नूह शामिल है। 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

भारतधर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21000 बच्चों सहित विभिन्न देशों में वैश्विक गीता पाठ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा