लाइव न्यूज़ :

उत्तरी एमसीडी ने एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा था, AAP नेता आतिशी और राघव चड्ढा का दावा

By भाषा | Updated: July 30, 2020 16:32 IST

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने कहा है कि भष्टाचार का मामला उठाने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है ।

Open in App
ठळक मुद्देAAP नेता आतिशी, राघव चड्ढा ने कहा है कि उत्तरी एमसीडी ने हमें एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा थाआतिशी ने कहा कि उन्हें चुप रखने के लिए भाजपा ने नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और आतिशी ने दावा किया कि भाजपा शासन वाले उत्तरी एमसीडी के सदन के नेता योगेश कुमार ने नगर निगमों में कथित भष्टाचार का मामला उठाने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। फिलहाल, मामले पर कुमार का बयान नहीं आया है । आतिशी ने कहा कि उन्हें चुप रखने के लिए भाजपा ने नोटिस भेजा है जबकि चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी धमकाने वाले ऐसे हथकंडे से नहीं डरेगी 

 आतिशी ने कहा, ‘‘नगर निगमों में भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जाने पर भाजपा ने मुझे और राघव चड्ढा को नोटिस भेजा है । उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता, भाजपा पार्षद योगेश कुमार वर्मा ने हम दोनों को एक करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।’’ आतिशी ने दावा किया, ‘‘भाजपा हमें चुप कराना चाहती है ताकि हम उनके भष्टाचार को उजागर नहीं करें। भाजपा को लगता है कि मानहानि नोटिस भेजने से हम डर जाएंगे।

’’ चड्ढा ने कहा, ‘‘भाजपा नेता कुमार ने हमारे खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि दोनों का नोटिस भेजा है। इसका मतलब है कि भाजपा का दावा है कि हमने उत्तरी दिल्ली नगर निगम का अनादर किया है । यह साफ दिखाता कि भाजपा का इरादा भ्रष्टाचार करने का है और अगर आप सवाल करेंगे या उनका पर्दाफाश करेंगे तो आपको मानहानि का नोटिस मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और भाजपा की पोल खोलने के लिए मुहिम चलाएंगे।’’ 

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा