लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 40 का पता चला, 18 गिरफ्त से बाहर

By भाषा | Updated: April 13, 2020 20:39 IST

दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल होने वाले 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है।महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा 40 सदस्यों का पता लगाकर उन्हें क्वाराटाइंन में भेजा जा चुका है। बाकी लोगों की तलाश है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है।58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

मुम्बई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है और उन्हें पृथक वास में रखा गया है।

ये 58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक इस संगठन के 58 सदस्य लापता थे इनमें से कई व्यक्तियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिये थे जिस वजह से उन्हें ढूढना मुश्किल हो रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन पुलिस ने बड़ी कर्मठतापूर्वक हर सूचना पर काम किया और उनमें से 40 को ढूढ निकाला। उन सभी को संस्थानात्मक पृथक वास में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोरोना वायरस को लेकर उनकी लार का परीक्षण किया जाएगा।’’ मंत्री ने इन 40 लोगों के बारे में कहा, ‘‘वे भारतीय हैं। हमने उन्हें पृथक वास में रहने की जरूरत को लेकर राजी किया है।

यदि उनमें कोई लक्षण नहीं नजर आएगा या कोरोना वायरस के परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि नहीं होती हो तो सरकार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ देगाी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकिारी पहले ही ऐसे 156 विदेशियों का पता लगाया जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उन पर वीजा के दुरूपयोग समेत विभिन्न अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। निजामुद्दीन का धार्मिक कार्यक्रम देश में कोविड-19 के अतिप्रभावित क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा