लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है तो अपना विकल्प खुला रखूंगा: प्रदीप जायसवाल

By भाषा | Updated: March 4, 2020 23:39 IST

जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब तक कमलनाथ जी मुख्यमंत्री हैं, तब तक मैं उनके साथ हूं। अगर भविष्य में सरकार गिरती है तो अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मेरे विकल्प खुले रहेंगे और मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की इच्छा के अनुसार कार्य करूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के खनिज मंत्री एवं वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि यदि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है तो वह अपने विकल्प खुले रखेंगे और मतदाताओं की इच्छाओं के अनुसार अपना अगला कदम उठाएंगे।जायसवाल ने कहा, ‘‘जब तक कमलनाथ जी मुख्यमंत्री हैं, तब तक मैं उनके साथ हूं। अगर भविष्य में सरकार गिरती है तो अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मेरे विकल्प खुले रहेंगे और मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की इच्छा के अनुसार कार्य करूंगा।’’

मध्य प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा की जा रही उठापटक के आरोपों के बीच प्रदेश के खनिज मंत्री एवं वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि यदि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है तो वह अपने विकल्प खुले रखेंगे और मतदाताओं की इच्छाओं के अनुसार अपना अगला कदम उठाएंगे।

जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब तक कमलनाथ जी मुख्यमंत्री हैं, तब तक मैं उनके साथ हूं। अगर भविष्य में सरकार गिरती है तो अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मेरे विकल्प खुले रहेंगे और मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की इच्छा के अनुसार कार्य करूंगा।’’

उनसे सवाल किया गया था कि यदि मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है तो उनके विकल्प क्या होंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि सत्ता परिवर्तन होने पर क्या वह भाजपा सरकार में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘जो भी सरकार होगी, अपनी विधानसभा क्षेत्र और जिले के विकास के लिए मेरे विकल्प खुले रहेंगे।’’

हालांकि, बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि वह एक काल्पनिक सवाल का जवाब दे रहे थे और ‘‘मेरे कहने का मतलब यह नहीं था कि मैं किसी भी पार्टी का समर्थन करूंगा।’’

उन्होंने संवाददाताओं को दिए गये अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘‘मैं पिछले दो दशकों से कमलनाथ जी से जुड़ा हुआ हूं। इसलिए चुनाव जीतने के ठीक बाद भाजपा के ऑफर के बावजूद मैंने उनके (कमलनाथ) साथ जाने का फैसला किया। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मैं किसी भी बदलाव के मामले में अपने मतदाताओं की इच्छाओं के अनुसार काम करूंगा।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी अन्य पार्टी को समर्थन देने जा रहा हूं।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा