लाइव न्यूज़ :

BJP का विपक्ष पर तंज, कहा- अगर लॉकडाउन समाधान नहीं, तो कांग्रेस शासित राज्यों ने पहले ही क्यों बढ़ाई बंदी की अवधि

By भाषा | Updated: April 16, 2020 20:44 IST

बीजेपी ने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर यह (लॉकडाउन) समाधान नहीं है तब कांग्रेस शासित राज्यों ने केंद्र की घोषणा से पहले ही बंदी की अवधि क्यों बढ़ाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में भी कांग्रेस सत्ता में है और वहां भी प्रधानमंत्री मोदी के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा से पहले ही बंदी की अवधि को बढ़ा दिया गया था।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने महामारी से मुकाबला करने के लिये लॉकडाउन का समर्थन किया था।

नई दिल्ली:  लॉकडाउन के कोरोना वायरस (Coronavirus) को रोकने का समाधान नहीं होने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए भाजपा ने गुरुवार (16 अप्रैल) को कांग्रेस से सवाल किया कि अगर यह (लॉकडाउन) समाधान नहीं है तब कांग्रेस शासित राज्यों ने केंद्र की घोषणा से पहले ही बंदी की अवधि क्यों बढ़ायी।

भाजपा के संगठन मंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी के अनुसार लॉकडाउन समाधान नहीं है.... तब कांग्रेस और उसके द्वारा समर्थित सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा क्यों की ?' 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी वहां गठबंधन सरकार का हिस्सा है और राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा से पहले ही 30 अप्रैल तक बंदी को बढ़ा दिया था। पंजाब में भी कांग्रेस सत्ता में है और वहां भी प्रधानमंत्री मोदी के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा से पहले ही बंदी की अवधि को बढ़ा दिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने महामारी से मुकाबला करने के लिये लॉकडाउन का समर्थन किया था। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस संकट का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर और रणनीतिक रूप से जांच से ही इस वायरस को पराजित किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से यह आग्रह भी किया कि राज्यों और जिलों को पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाएं। राहुल ने कहा, ''लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। यह वायरस को पराजित नहीं करता है। यह सिर्फ कुछ समय के लिए रोकता है। जब हम लॉकडाउन से बाहर आएंगे तो वायरस फिर से जोर पकड़ सकता है। इसलिए इसे पराजित करने का सबसे बड़ा हथियार जांच है।'' 

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर आंकड़ा जारी करते हुए जोर दिया कि भारत गंभीर रूप से प्रभावित देशों की तुलना में कोविड-19 को काफी हद तक रोक सका और प्रति 10 लाख आबादी पर केवल 9 मामले सामने आए और प्रति 10 लाख आबादी पर 0.3 मौत हुई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित 12 हजार मामलों को देखें तब भारत में इसके फैलने की रफ्तार गंभीर रूप से प्रभावित देशों की तुलना में काफी कम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेपी नड्डाराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा