लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह बोले, भोपाल जीते तो मध्य प्रदेश में लोकसभा की 20 सीटें जीतना तय 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 28, 2019 06:06 IST

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल, इंदौर और विदिशा हमारे लिए कठिन सीटें हैं, मगर इन सीटों पर अगर हम जीते तो प्रदेश में 20 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल होगी. उन्होंने संघ पर भी निशाना साधा और कहा कि संघ तो सांस्कृतिक संगठन हैं, मुझसे बैर क्यों, मैं भी तो हिन्दू हूं

Open in App

भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल सीट जीते तो मध्यप्रदेश में 20 सीटें जीतना तय है. उन्होंने कहा कि मुझे चुगली और चमचागिरी पसंद नहीं है, मेरा नारा मत लगाओ, कांग्रेस का झंडा अपने घर लगाओ. दिग्विजय सिंह ने ये बातें बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शक्ति एप के प्रशिक्षण और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. सिंह बुधवार को ही भोपाल पहुंचे हैं.  

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे मेरा नारा न लगाएं, उसके बजाय अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाएं. उन्होंने कहा कि हमारे पर लाखों की संख्या में कार्यकर्ता हैं. अगर हमारा कार्यकर्ता अपने परिजनों के वोट ही कांग्रेस प्रत्याशी को डलवा देगा तो हमारा प्रत्याशी जीत जाएगा. 

सिंह ने कहा कि भोपाल, इंदौर और विदिशा हमारे लिए कठिन सीटें हैं, मगर इन सीटों पर अगर हम जीते तो प्रदेश में 20 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल होगी. उन्होंने संघ पर भी निशाना साधा और कहा कि संघ तो सांस्कृतिक संगठन हैं, मुझसे बैर क्यों, मैं भी तो हिन्दू हूं. 

सिंह ने कहा कि मैं चुगली और चमचागिरी से नफरत करता हूं. कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी की चुगली मत करो, कोई मेरी बुराई करे तो उसी वक्त पकड़ो. वाट्स ग्रुप बनाओ और सोशल मीडिया पर भाजपा के झूठ के प्रचार की सफाई कर डालो. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा