बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, दीपक कुमार बने CM नीतीश कुमार के प्रधान सचिव

By एस पी सिन्हा | Published: February 28, 2021 06:59 PM2021-02-28T18:59:42+5:302021-02-28T18:59:42+5:30

अधिसूचना में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि दीपक कुमार सेवानिवृत्ति के बाद 1 मार्च 2021 से अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किए जाते हैं।

IAS officer Deepak Kumar set to be Bihar new principal secretary | बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, दीपक कुमार बने CM नीतीश कुमार के प्रधान सचिव

मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए दीपक कुमार।(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsदीपक कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। दीपक कुमार एक मार्च यानी कल से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर विराजमान होंगे।

पटना,28 फरवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए दीपक कुमार को अपना प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नीतीश चाहते थे कि दीपक कुमार को एकबार फिर से सेवा विस्तार मिले, लेकिन केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के कारण उन्हें मुख्य सचिव पद से हटना पडा है। ऐसे में राज्य सरकार ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रिटायरमेंट के बाद दीपक कुमार को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बना दिया गया है। 

इसके साथ ही कैबिनेट सचिवालय में प्रधान सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। हालांकि इस बात की पहले से संभावना जताई जा रही थी कि दीपक कुमार को सरकार कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दीपक कुमार की नियुक्ति 2 फरवरी 2002 को सृजित पद पर किया गया है। 

हालांकि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर चंचल कुमार पूर्ववत बने रहेंगे। यहां बता दें कि वर्ष 2002 में लालू-राबडी राज में इसकी शुरुआत हुई थी। सरकार ने स्वीकृतादेश संख्या 214 जो 2 फरवरी 2002 को जारी किया गया था। उसके तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री राबडी देवी ने मुख्यसचिव पद से रिटायर होने वाले मुकुंद प्रसाद को अपने साथ रखने के लिए प्रधान सचिव का पद सृजित किया था। 

इस तरह से लालू-राबड़ी सरकार के रास्ते चलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उसी पद पर 19 साल बाद दीपक कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव  बनाया है। नीतीश कुमार ने भी राज्यादेश का सहारा लेते हुए दीपक कुमार को एक मार्च से अनिश्चितकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

Web Title: IAS officer Deepak Kumar set to be Bihar new principal secretary

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे