लाइव न्यूज़ :

राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे, पंजाब के लोगों को मेरी जरूरत है तब तक चुनाव लड़ूंगाः अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: September 24, 2019 17:39 IST

भूतपूर्व पटियाला शाही परिवार के वारिस सिंह ने पहले घोषणा की थी कि 2017 का विधानसभा चुनाव उनकी आखिरी राजनीतिक लड़ाई होगी। सिंह ने 2018 में कहा था कि वह जब तक राज्य को ‘अव्यवस्था’ से बाहर नहीं निकाल देते हैं तब तक संन्यास नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सिंह के नेतृत्व में 2017 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में वापसी की थी।पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटों पर फतह हासिल की थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह तब तक राजनीति नहीं छोड़ेंगे जब तक पंजाब अपनी नम्बर एक की स्थिति पर वापस नहीं आ जाता।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने राज्य के लोगों की ‘परेशानियों’ के लिए शिअद-भाजपा के 10 साल लंबे शासन को जिम्मेदार ठहराया। 77 वर्षीय मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ जब तक पंजाब के लोगों को मेरी जरूरत है तब तक मैं (राजनीति) छोड़ने की सोच भी नहीं सकता हूं।

मेरे लेागों ने शिअद के शासन में 10 सालों तक बहुत कुछ झेला है और मेरा वादा है कि मैं उन काले वर्षों की यादों तक को मिटा दूंगा और राज्य को फिर से नम्बर एक की स्थिति पर लेकर जाऊंगा। अगर उसका मतलब अगला चुनाव लड़ना है तो मैं लड़ सकता हूं।’’

भूतपूर्व पटियाला शाही परिवार के वारिस सिंह ने पहले घोषणा की थी कि 2017 का विधानसभा चुनाव उनकी आखिरी राजनीतिक लड़ाई होगी। सिंह ने 2018 में कहा था कि वह जब तक राज्य को ‘अव्यवस्था’ से बाहर नहीं निकाल देते हैं तब तक संन्यास नहीं लेंगे।

कांग्रेस ने सिंह के नेतृत्व में 2017 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में वापसी की थी। पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटों पर फतह हासिल की थी। इससे पहले सिंह 2002 से 2007 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसअमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा