लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली, प्रवासी श्रमिकों पर ओछी राजनीति न करें

By भाषा | Updated: May 18, 2020 14:30 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि यह राजनीति का समय नहीं है। योगी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति दे।

Open in App
ठळक मुद्दे योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का 'मजाक' बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि महामारी के इस समय में कांग्रेस के नेता 'ओछी राजनीति' ना करें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का 'मजाक' बनाने का आरोप लगाया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का 'मजाक' बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि महामारी के इस समय में कांग्रेस के नेता 'ओछी राजनीति' ना करें। योगी ने एक निजी समाचार चैनल से कहा, ''औरैया, उत्तर प्रदेश में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई है, कांग्रेस नेतृत्व को इस बात को समझना चाहिए कि उनमें से एक ट्रक राजस्थान और दूसरा पंजाब से आया था और प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को बिहार और झारखंड ले जाने के लिए उनसे भारी पैसा लिया गया था।''

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, ''तब क्या कर रहे थे ये लोग ... यानी शोषण भी करेंगे और फिर ईमानदारी का चेहरा भी दिखाएंगे ... सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली ... ये कहावत आज कांग्रेस नेतृत्व की हो गयी है ।''

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों का 'मजाक' बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि ये कांग्रेस का बहुत शर्मनाक चेहरा है ।'' योगी ने कहा कि अगर राज्य सरकारें हमें प्रवासी श्रमिकों की सूची देंगी तो निश्चित ही हम अनुमति देंगे। हमें बसों और श्रमिकों की सूची चाहिए ताकि हम आश्वस्त हो सकें कि सभी प्रवासी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और हम उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा सकते हैं, लेकिन तीन दिन से कोई सूची कांग्रेस ने नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि यह राजनीति का समय नहीं है। योगी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति दे। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर उन बसों को दिखाया जिनकी व्यवस्था कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी मजदूरों के लिए की है। प्रियंका ने शनिवार को औरैया हादसे के बाद प्रवासियों को लाने के लिए 1000 बसों को चलाने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा था। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकांग्रेसउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा