लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की कोलकाता रैली में विपक्षी नेता लेंगे भाग, लेकिन वामदल नहीं होंगे शामिल

By भाषा | Updated: January 17, 2019 05:22 IST

कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। पार्टी ने खड़गे को इस संयुक्त विपक्षी रैली में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। रैली में न तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और न ही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल होंगी।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 19 जनवरी को कोलकाता में होने वाली महारैली में विपक्ष के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। हालांकि इसमें वामदल शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अभी फैसला करना है कि क्या उसकी प्रमुख मायावती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की रैली में भाग लेंगी या नहीं। रैली में जद (यू) के पूर्व नेता शरद यादव भाग लेंगे।

कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। पार्टी ने खड़गे को इस संयुक्त विपक्षी रैली में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। रैली में न तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और न ही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल होंगी।

खड़गे मुम्बई से कोलकाता के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी उसी दिन कांग्रेस के नेताओं के साथ कुछ बैठकें है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के रैली से एक दिन पहले 18 जनवरी को कोलकाता पहुंचने की संभावना है। वह विपक्ष की रैली में मौजूद रहेंगे।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने बताया कि वामदल, जो बनर्जी की रैली का बहिष्कार कर रहे हैं, तीन फरवरी को कोलकाता में मौजूद रहेंगे जहां वे एक बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।

बनर्जी, भाजपा विरोधी मोर्चे के लिए समर्थन जुटाने के लिए रैली आयोजित कर रही है और रैली के लिए देशभर के विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस बीच कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस बात पर खुशी जताई कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस महारैली में शामिल नहीं होंगे।

 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा