लाइव न्यूज़ :

होराती ने कहा- कुमारस्वामी और देवगौड़ा ने कहा है कि वह भाजपा सरकार को नहीं गिरने देंगे, कोई भी मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 15:33 IST

जद (एस) के वरिष्ठ नेता बसवराज होराती ने कहा, ‘‘उनके बयान के आधार पर मैंने कहा है कि अगर भाजपा के पास संख्या बल की कमी होती है तो पूरी संभावना है कि जद (एस) उनके शेष साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान समर्थन दे सकता है, मैं अब भी इस पर कायम हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंख्या कम पड़ने पर जद (एस) कर सकता है भाजपा का समर्थन : जद (एस) के वरिष्ठ नेता बसवराज होराती।तीन राजनीतिक दलों -- भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) का कोई भी विधायक सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं है और कोई भी मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता।

जद (एस) के वरिष्ठ नेता बसवराज होराती ने दोहराया कि पांच दिसम्बर के उपचुनाव परिणामों के बाद अगर बी. एस. येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार को विधायकों की संख्या कम पड़ती है तो ‘‘पूरी संभावना’’ है कि उनकी पार्टी येदियुरप्पा सरकार का समर्थन करेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले विधान परिषद् सदस्य होराती का मानना है कि किसी भी दल के विधायक मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते। होराती ने कहा, ‘‘कुमारस्वामी और देवगौड़ा ने कहा है कि वे सरकार को नहीं गिरने देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके बयान के आधार पर मैंने कहा है कि अगर भाजपा के पास संख्या बल की कमी होती है तो पूरी संभावना है कि जद (एस) उनके शेष साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान समर्थन दे सकता है, मैं अब भी इस पर कायम हूं।’’ उन्होंने कहा कि तीन राजनीतिक दलों -- भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) का कोई भी विधायक सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं है और कोई भी मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी सरकार सत्ता में रहे, विधायकों का मानना है कि उनका विधायक का पद शेष साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल तक रहे।’’ इसे भाजपा के प्रति जद (एस) का रुख नरम होने के तौर पर देखा जा रहा है। जद (एस) के संरक्षक एच डी देवगौड़ा ने कहा था कि वह कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते और चाहते हैं कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे क्योंकि इससे उन्हें पार्टी को मजबूत करने का समय मिल जाएगा। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी हाल में कहा था कि जद (एस) सरकार को नहीं गिराना चाहेगा।

टॅग्स :इंडियाजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा