CAA पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, समर्थन में भाजपा को 52 लाख से अधिक कॉल आए, जानिए क्या है नंबर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 20:05 IST2020-01-07T20:05:03+5:302020-01-07T20:05:03+5:30
शाह ने कहा कि सोमवार को रात आठ बजे तक करीब 52.72 लाख कॉल आई। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इस कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 10 दिन के घर-घर संपर्क अभियान की रविवार को शुरुआत की।

उन्होंने इस विषय पर पुस्तिकाएं वितरित की और इसे पढ़ने की अपील की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा को 52 लाख से अधिक कॉल आए। सीएए के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने के अपने अभियान के तहत भाजपा ने लोगों के लिए एक टोल फ्री नंबर शुरू किया था।
इस नंबर पर मिस कॉल देकर लोग नये कानून को अपना समर्थन दे सकते हैं। शाह ने कहा कि सोमवार को रात आठ बजे तक करीब 52.72 लाख कॉल आई। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर इस कानून के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 10 दिन के घर-घर संपर्क अभियान की रविवार को शुरुआत की।
शाह यहां लाजपत नगर में कुछ घरों में गए और लोगों से नये नागरिकता कानून के फायदों के बारे में बात की। उन्होंने इस विषय पर पुस्तिकाएं वितरित की और इसे पढ़ने की अपील की।
To show your support to Citizenship Amendment Act, 2019, give a missed call on 8866288662. #IndiaSupportsCAApic.twitter.com/0GnuKNWjew
— BJP (@BJP4India) January 6, 2020