लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, वायरल ऑडियो पर बवाल, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2020 16:47 IST

राजीव बिंदल ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संपूर्ण जांच हो व किसी पर कोई दबाव न हो। इसीलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के सतर्कता ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक अयज कुमार गुप्ता को भ्रष्टाचार के कथित आरोप में गिरफ्तार किया था।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक के ऑडियो वायरल मामले में भाजपा पर उंगलियां उठाई गईं।

शिमलाःहिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया। बिंदल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी माना जाता है। दोनों ही बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।

कई दिन पहले ही वायरल  वीडियो मामले को लेकर राज्य की राजनीति चरम पर पहुंच गई थी। स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके बाद उन्होंने अचानक यह कदम उठाया है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिंदल ने कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के कथित मामले में समुचित जांच हो। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में बिंदल ने कहा है कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कुछ लोग राज्य के स्वास्थ्य निदेशक द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार में पार्टी का नाम घसीट रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के सतर्कता ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक अयज कुमार गुप्ता को भ्रष्टाचार के कथित आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने गुप्ता को निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

राजीव बिंदल ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संपूर्ण जांच हो व किसी पर कोई दबाव न हो। इसीलिए वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दिनों स्वास्थ्य निदेशक के ऑडियो वायरल मामले में भाजपा पर उंगलियां उठाई गईं। इसी से आहत होकर वे इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि भाजपा का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। इस कथित भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए और किसी पर कोई भी दबाव न डाला जाए। इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्थिति स्पष्ट करेंगे।

 

 

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जयराम ठाकुरकांग्रेसजेपी नड्डाअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा