लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी, सन्नी देओल, सपना चौधरी, हंसराज हंस, मनोज तिवारी और रवि किशन होंगे हरियाणा में भाजपा के स्टार प्रचारक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 15:01 IST

राज्य के शहरी इलाकों में दूसरे प्रदेशों के लोगों की खासी आबादी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के लिये 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में भाजपा के स्टार प्रचारों की सूची में जाट नेता से लेकर भोजपुरी-बालीवुड स्टार तक।सूची में बड़ी संख्या में जाट नेताओं के नाम हैं। हालांकि अन्य जाति के नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में जाति, करिश्मा और राज्य से जुड़ाव के पक्ष पर खास जोर देते हुए अपनी स्टार प्रचार सूची में देश भर के प्रभावशाली जाट नेताओं, भोजपुरी एवं बालीवुड स्टार को भी स्थान दिया।

राज्य के शहरी इलाकों में दूसरे प्रदेशों के लोगों की खासी आबादी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के लिये 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सूची में बड़ी संख्या में जाट नेताओं के नाम हैं। हालांकि अन्य जाति के नेताओं को भी स्थान दिया गया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान को चुनाव समाप्त होने तक हरियाणा में बने रहने को कहा गया है। पार्टी ने शहरी क्षेत्रों में बिहार, उत्तर प्रदेश के भोजपुरी भाषी लोगों को जोड़ने के लिये सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी को भी लगाया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रालोद सुप्रीमो अजीत सिंह को लोकसभा चुनाव में पराजित करने वाले संजीव बाल्यान को राज्य पर खास ध्यान देने को कहा गया है। वह नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भी अनेक उम्मीदवारों के साथ रहेंगे। इसी प्रकार की जिम्मेदारी पार्टी सांसद एवं जाट नेता सत्यपाल सिंह को दी गयी है।

पार्टी बालीवुड स्टार एवं सांसद हेमा मालिनी व सन्नी देओल एवं सूफी गायक हंसराज हंस का उपयोग भी करेगी। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी होंगे। 

मोदी, शाह, राजनाथ हरियाणा में, पंजाब में नड्डा, स्मृति करेंगे चुनाव प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर अभिनेता से नेता बने सन्नी देओल तक को मैदान में उतारा है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पंजाब में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा चार विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जे पी नड्डा उन 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं जो हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। हरियाणा में 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत और अनुराग ठाकुर भी प्रचार करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, अनिल जैन और बी एल संतोष भी हरियाणा की यात्रा पर होंगे। भाजपा की सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी, अभिनेता सन्नी देओल, मनोज तिवारी, सांसद और गायक हंसराज हंस भी राज्य में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

कांग्रेस शासित पंजाब में प्रचार के लिए भाजपा ने 36 नेताओं की सूची तैयार की है। पंजाब में प्रचार करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, थावरचंद गहलोत, अनुराग ठाकुर और सोम प्रकाश शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य के दौरे पर होंगे। पंजाब में प्रचार करने वालों में शाहनवाज हुसैन, बी एल संतोष, तरूण चुघ और अविनाश राय खन्ना भी शामिल हैं। फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां में उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। शिरोमणि अकाली दल दाखा और जलालाबाद सीटों से जबकि भाजपा फगवाड़ा (एसटी) और मुकेरियां सीट से चुनाव लड़ रही है। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहसनी देओलहेमा मालिनीसपना चौधरीमनोज तिवारीरवि किशनमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा