लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बागी विधायकों से मिले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, मनाने की कोशिश जारी

By भाषा | Updated: March 7, 2019 00:38 IST

बागी विधायकों के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की बैठक ऐसे दिन हुई है, जब कांग्रेस के एक बागी विधायक उमेश जाधव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के पहले कलबुर्गी में भाजपा में शामिल हो गए । 

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने राज्य में गठबंधन सरकार के समक्ष किसी भी आसन्न खतरे को टालने के लिए बुधवार को कांग्रेस के तीन बागी विधायकों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि रमेश जारकिहोली, नागेंद्र और महेश कुमाथल्ली को समझाने बुझाने के मकसद से हुई बैठक में कुमारस्वामी ने हड़बड़ी में उनसे कोई भी कदम नहीं उठाने का अनुरोध किया । 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे कांग्रेस से इस्तीफा नहीं देने को कहा और उनको आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में कुछ सकारात्मक चीजें होंगी । विधायकों के साथ कुमारस्वामी की बैठक ऐसे दिन हुई है, जब कांग्रेस के एक बागी विधायक उमेश जाधव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के पहले कलबुर्गी में भाजपा में शामिल हो गए । 

सूत्रों के मुताबिक गठबंधन के नेता इसबात पर चिंतित हैं कि तीनों विधायक किसी भी समय पाला बदल सकते हैं। संवाददाताओं से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह नाश्ते के लिए एक विधायक (जारकिहोली) के घर गए थे, जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी साथ हैं और मैं शुरू से यह कह रहा हूं। वे मेरे साथ संपर्क में हैं और कोई मुद्दा नहीं है।’’ 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा