लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप कांडः योगी सरकार में मत्री रमापति शास्‍त्री ने कहा, विपक्ष जातीय दंगे कराना चाहता है

By भाषा | Updated: October 4, 2020 19:46 IST

हजरतगंज कोतवाली के नरही चौकी प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर धारा 153-ए, 153-बी, 420 (धोखाधड़ी) 465 (जालसाजी) 468 (छल के लिए दस्‍तावेजों का प्रयोग) 469 (जालसाजी से किसी की ख्‍याति की अपहानि) 500 (किसी की मानहानि) 500 (1) (बी) 505 (2) 66 और 63 (सूचना संबंधित अपराध) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रमापति शास्‍त्री ने हाथरस मामले पर रविवार को कहा है कि विपक्ष गैर जिम्‍मेदाराना रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जातीय दंगे कराना चाहता है। वह नहीं चाहता कि सच सामने आए।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्‍याण मंत्री और भाजपा के प्रमुख दलित नेता रमापति शास्‍त्री ने हाथरस मामले पर रविवार को कहा है कि ''विपक्ष गैर जिम्‍मेदाराना रवैया अपना रहा है। विपक्ष के ट़वीट, आडियो टेप और पुरानी घटनाएं दंगे की साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। विपक्ष जातीय दंगे कराना चाहता है। वह नहीं चाहता कि सच सामने आए।''

इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में शनिवार की रात भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 153-बी (किसी भी जाति, समुदाय आदि के विरूद्ध किसी भी प्रकार से बोलना, लिखना और नफरत फैलाना) समेत कई गंभीर धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की तहरीर में मुख्‍यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश और जातीय विद्धेष भड़काने का आरोप है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्‍य क्षेत्र सोमेन वर्मा ने बताया कि ''सोशल मीडिया के जरिये विभिन्‍न समुदायों में वैमनस्‍य फैलाने, सामााजिक सौहार्द्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे कुत्सित प्रयास पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।''

वर्मा ने कहा कि ''इस मामले की जांच करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक टीम साइबर सेल की भी है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जिस व्‍यक्ति के अकाउंट से फेसबुक पर अवांछित टिप्‍पणी और साजिश की गई है, उसका नाम उजागर हो।'' डीसीपी ने इस मामले में जल्द सच्चाई सामने लाने का दावा किया।

हजरतगंज कोतवाली के नरही चौकी प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर धारा 153-ए, 153-बी, 420 (धोखाधड़ी) 465 (जालसाजी) 468 (छल के लिए दस्‍तावेजों का प्रयोग) 469 (जालसाजी से किसी की ख्‍याति की अपहानि) 500 (किसी की मानहानि) 500 (1) (बी) 505 (2) 66 और 63 (सूचना संबंधित अपराध) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपनी तहरीर में चौकी प्रभारी ने बताया है कि ''सोशल मीडिया पर मुन्‍ना यादव नाम के उपयोगकर्ता के अकाउंट के साथ एक न्‍यूज चैनल के फर्जी समाचार का स्‍क्रीन शाट संलग्‍न है जिसमें मुख्‍यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है।''

तहरीर में लिखा है कि ''स्‍क्रीन शाट में मुख्‍यमंत्री की फोटो के साथ यह बयान दिया गया है कि ठाकुरों से गलतियां हो जाती हैं-योगी।'' चौकी प्रभारी ने तहरीर में यह आशंका जताई है कि इससे लोक शांति भंग हो सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि हाथरस में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और मौत के मामले में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के एक प्रवक्‍ता का कहना है कि '' यह पूरी तरह विपक्ष की साजिश है। इसीलिए सीबीआई जांच की संस्‍तुति और नार्को-पालीग्राफ टेस्‍ट की जांच की घोषणा से बहुत से लोगों के होश उड़ गये हैं।''

प्रवक्‍ता ने बताया कि ''हाथरस मामले में जांच एजेंसियों को योगी सरकार के खिलाफ खतरनाक साजिश के सुराग मिले हैं। यह जातीय और सांप्रदायिक उन्‍माद पैदा करने की कोशिश है। प्रमाण मिलने पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। यह साजिश मुख्‍यमंत्री द्वारा मापिफया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से परेशान तत्‍वों ने की है।'' 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा