लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप केसः राहुल गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगाया आरोप, कहा- डीएम और उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकाया  

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2020 14:40 IST

राहुल ने कहा, 'अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो वे देश भर में विरोध क्यों कर रहे हैं? पंजाब में हर किसान विरोध क्यों कर रहा है? आपको यह गारंटी देता है कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी, हम इन तीन काले कानूनों को खत्म कर देंगे'

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि कल मैं UP में था, उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चंडीगढ़ः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को पंजाब के मोगा में किसान रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कल मैं UP में था, उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया। डीएम ने उनको धमकाया, मुख्यमंत्री ने धमकाया, ये है हिन्दुस्तान की हालत।

राहुल गांधी ने कहा, 'कोरोना के समय इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा, राज्यसभा में बातचीत करते। पीएम कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा, राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं की।'

राहुल ने कहा, 'अगर किसान इन कानूनों से खुश हैं तो वे देश भर में विरोध क्यों कर रहे हैं? पंजाब में हर किसान विरोध क्यों कर रहा है? आपको यह गारंटी देता है कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी, हम इन तीन काले कानूनों को खत्म कर देंगे और उसे डस्टबिन में फेंक देंगे।'

आपको बता दें कि बीते दिन राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हाथरस में दलित समुदाय की उस महिला के परिवार से मुलाकात की थी, जिसके साथ कथित सामूहिक बलात्कार किया गया था और करीब एक पखवाड़े के बाद उसकी जान चली गई थी। 

दलित महिला के परिवार से शनिवार को मुलाकात कर राहुल और प्रियंका ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि वे न्याय दिलाने में पूरी मदद करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिला और उनका दर्द समझा। मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम इस मुश्किल वक़्त में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने में पूरी मदद करेंगे।'

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा