लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप केसः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- राजस्थान पर वह चुप क्यों है

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2020 20:56 IST

राहुल गांधी ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार को प्रशासन द्वारा कथित तौर पर गांव से बाहर नहीं निकलने देने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि सच छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश का प्रशासन 'दरिंदगी' पर उतर आया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हाथरस मामले पर सफाई दी है।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ाने वाले हाथरस कांड को लेकर विरोध का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में सपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सफाई दी है। साथ ही साथ कांग्रेस पर हमला बोला है। 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने मामले की विशेष जांच टीम (SIT) को जांच का आदेश दिया। आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अगर यह बलात्कार का मामला है या नहीं, यह भी यूपी पुलिस ने बताया है।'

उन्होंने कांग्रेस आड़े हाथ लेते हुए कहा, 'राजस्थान पर चुप रहने के लिए कांग्रेस की यह नीति क्या है, जहां एक समान घटना हुई है? राहुल और प्रियंका गांधी उस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन हाथरस पर नाटक कर रहे हैं। यह काम कैसे होगा?'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार को प्रशासन द्वारा कथित तौर पर गांव से बाहर नहीं निकलने देने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि सच छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश का प्रशासन 'दरिंदगी' पर उतर आया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'उप्र प्रशासन सच छिपाने के लिए दरिंदगी पर उतर चुका है। ना तो हमें, ना मीडिया को पीड़िता के परिवार को मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं, ऊपर से परिवारजनों के साथ मार-पीट और बर्बरता।' 

आपको बता दे, गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया कि लड़की का अंतिम संस्कार रात में परिजनों की सहमति से पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। हालांकि लड़की के परिजनों का आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के लिये उनकी सहमति नही ली गई। लड़की के भाई ने कहा कि 'पुलिस जबदरदस्ती शव को ले गयी।'

टॅग्स :गैंगरेपरविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा